दुनिया के इस सबसे अमीर शख्स के पास क्या है खास, जानें कितनी बेशकीमती हैं ये 12 चीजें

Published : Aug 26, 2020, 02:10 PM IST

बिजनेस डेस्क। दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 188 अरब डॉलर है। यह ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक जेफ बेजोस की संपत्ति में इस साल करीब 121 डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। आज की तारीख में जेफ बेजोस से ज्यादा प्रॉपर्टी किसी के पास नहीं है। जेफ बेजोस ने अमेजन को दुनिया की टॉप कंंपनी बना दिया है। ई-कॉमर्स के क्षेत्र में फिलहाल कोई दूसरी ऐसी कंपनी नहीं है, जो इससे होड़ कर सके। 

PREV
113
दुनिया के इस सबसे अमीर शख्स के पास क्या है खास, जानें कितनी बेशकीमती हैं ये 12 चीजें

क्या-क्या है खास प्रॉपर्टी
दुनिया के सबसे अमीर शख्स के पास क्या-क्या चीजें होंगी और उनकी कीमत क्या होगी, यह हर कोई जानना चाहेगा। जाहिर है, ऐसे शख्स के लिए कुछ भी खरीद लेना कोई बड़ी बात नहीं है। फिर भी एक आम आदमी यह जानकर हैरान हुए बिना नहीं रह सकता है कि जेफ बेजोस ने कितनी महंगी चीजें खरीद रखी हैं। जानते हैं इनके बारे में। 

213

टेक्सटाइल म्यूजियम
जेफ बेजोस ने वॉशिंगटन में एक घर खरीदा है, जो पहले टेक्सटाइल म्यूजियम हुआ करता था। इसे उन्होंने साल 2016 में खरीदा था। इसकी कीमत 23 मिलियन डॉलर (करीब 160 करोड़ रुपए) है। इस घर में 11 बेडरूम, 25 बाथरूम, 5 लिविंग रूम और 2 एलिवेटर हैं।

313

प्राइवेट जेट
जेफ बेजोस के पास अपना जेट है, जो दुनिया के सबसे तेज प्राइवेट जेट्स में से एक है। यह गल्फस्ट्रीम G-65OER जेट है. जिसकी कीमच करीब 65 मिलियन डॉलर (4,83,38,90,750 रुपए) है। इतना महंगा विमान दुनिया में बहुत ही कम लोगों के पास होगा। 
 

413

10 हजार साल वाली घड़ी
जेफ बेजोस के शौक निराले हैं। वे टेक्सास में एक ऐसी विशाल घड़ी बनवा रहे हैं, जो 10 हजार साल तक काम करती रहेगी। इस प्रोजेक्ट में जेफ ने 42 मिलियन डॉलर (करीब 293 करोड़ रुपए) का निवेश किया है। 
 

513

सबसे बड़ा अपार्टमेंट
जेफ बेजोस ने न्यूयॉर्क के अपस्केल सेंट्रल पार्क वेस्ट एरिया में सबसे बड़ा अपार्टमेंट खरीदा है। इसमें तीन अपार्टमेंट जुड़े हुए हैं। यह करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। 

613

द वॉशिंगटन पोस्ट
द वॉशिंगटन पोस्ट अमेरिका का सबसे बड़े अखबारों में से एक है। यह अखबार 141 साल पुराना है। जेफ बेजोस ने इस अखबार को करीब 23 करोड़ डॉलर में खरीद लिया। दरअसल, मीडिया में गर्लफ्रेंड के साथ उनकी कुछ प्राइवेट पिक्स लीक हो गई थीं। कुछ मीडिया हाउसेस ने उनकी और भी प्राइवेट तस्वीरें लीक करने की धमकी दी थी। शायद इसी वजह से उन्होंने एक अखबार ही खरीद लिया।

713

रॉकेट फैक्ट्री
जेफ बेजोस अंतरिक्ष यात्रा को सभी लोगों के लिए सुलभ बनाना चाहते हैं। उनका सपना है कि लोग कम खर्च में  आसानी से अंतरिक्ष यात्रा कर सकें। इसके लिए उन्होंने ब्ल्यू ऑरिजिन नाम की कंपनी बनाई है, जो रॉकेट फैक्ट्री के रूप में काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट पर कितना खर्च आ रहा है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
 

813

रोबोट डॉग
जेफ बेजोस के पास एक अजीबोगरीब चीज के रूप में रोबोट डॉग है। इस रोबोट डॉग के साथ अपनी एक तस्वीर उन्होंने 2018 में ट्वीट की थी। जानकारी के मुताबिक, इस रोबोट डॉग का नाम स्पॉट मिनी है, जिसे बोस्टन की एक कंपनी डायनेमिक्स ने बनाया है। 

913

हॉलीवुड के पास हवेली
जेफ बेजोस ने कैलिफोर्निया के बेवर्ली  हिल्स में हॉलीवुड के पास एक हवेली खरीदी है। यह स्पैनिश स्टाइल की हवेली है। इसमें 7 बेडरूम हैं। यह हवेली जेफ बेजोस ने 25 मिलियन डॉलर में खरीदी थी। 
 

1013

लेक हाउस
जेफ बेजोस के पास वॉशिंगटन में एक लेक हाउस भी है। इस प्रॉपर्टी को बेजोस ने 1998 में ही 10 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह लेक हाउस झील के किनारे 5.3 एकड़ में फैला है। इसके कैंपस में दो मकान हैं। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स का भी यहां पर घर है।

1113

किस कार की करते हैं सवारी
जेफ बेजोस किसी कार की सवारी करते हैं, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती। वैसे, उन्हें अक्सर होंडा अकॉर्ड और शेवरोलेट ब्लेजर में देखा जाता है। 

1213

अमेजन का विशाल ऑफिस
जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन का अमेरिका के सिएटल में बहुत ही बड़ा ऑफिस है। इसे बवनाने में 10 साल से भी ज्यादा समय लगा और करीब 4 अरब डॉलर की लागत आई। इस ऑफिस के विशाल कैंपस में स्फीयर के कांच के 3 गुंबनुमा ढांचों में 400 प्रजातियों के करीब 40 हजार पौधे लगे हैं।

1313

30 हजार एकड़ का फार्म 
जेफ बेजोस के पास टेक्सास में 30 हजार एकड़ का फार्म है। यह फार्म ब्ल्यू ऑरिजिन फैक्ट्री के पास ही है। 
 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories