PHOTOS: नीता अंबानी के ये शौक हैं बेहद महंगे, सबसे मनपसंद कार की कीमत है 10 करोड़ रुपए

बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) की खूबसूरती बेमिसाल है। 57 साल की उम्र में भी वे जितनी खूबसूरत और फिट नजर आती हैं, उसका मुकाबला बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी नहीं कर सकतीं। नीता अंबानी की ब्यूटी नैचुरल है। इसके साथ ही, वे अपने खान-पान और फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। नीता अंबानी समाज सेवा के कामों से जुड़ी हुई हैं। वे रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। इसके साथ ही, नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेकटर भी हैं। कोरोनावायरस महामारी के दौरान नीता अंबानी ने गरीबों की भलाई के लिए जो काम किए और देश का पहला कोविड हॉस्पिटल बनवाया, उससे उनकी पहचान पूरी दुनिया में बनी। नीता अंबानी भरतनाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना होने के साथ ही कलाओं की संरक्षक भी हैं। अरबों की संपत्ति की मालकिन नीता अंबानी शाही जिंदगी जीती हैं। उन्हें कुछ खास चीजों का बेहद शौक है, जो बड़े महंगे हैं। आज जानते हैं इसके बारे में। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2020 8:01 AM IST

111
PHOTOS: नीता अंबानी के ये शौक हैं बेहद महंगे, सबसे मनपसंद कार की कीमत है 10 करोड़ रुपए

नीता अंबानी को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के ट्रस्टी बोर्ड में शामिल किया गया है। यह अमेरिका की 150 साल पुरानी संस्था है। नीता अंबानी को यह सम्मान कलाओं को संरक्षण देने के लिए मिला है। मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के ट्रस्टी बोर्ड में शामिल होने वाली नीता अंबानी पहली भारतीय हैं। कलाओं के संरक्षण देने के लिए नीता अंबानी करोड़ों रुपए खर्च करती हैं।  

211

नीता अंबानी चाय की बेहद शौकीन हैं। वे जो चाय पीती हैं, वह दुनिया की बेशकीमती चाय है। इस चाय के एक कप की कीमत तकरीबन 3 लाख रुपए है। नीता अंबानी जापान के सबसे पुराने और महंगे क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक (Noritake) के कप में चाय पीती हैं। नोरिटेक ब्रांड के एक क्रॉकरी सेट की कीमत करीब 15 लाख रुपए है। इसके कप का बॉर्डर सोने का होता है। 

311

नीता अंबानी को पार्टियों में अक्सर एक छोटे डिजाइन वाले बैग के साथ देखा जाता है। इस तरह के बैग की कीमत कम से कम 3 से 4 लाख रुपए होती है। नीता अंबानी सभी महंगे ब्रांड के बैग्स का इस्तेमाल करती हैं। नीता अंबानी के पसंदीदा ब्रांड्स में Goyard, Jimmy Choo Carey और दुनिया के दूसरे महंगे ब्रांड्स शामिल हैं। इन पर डायमंड जड़े होते हैं।  

411

नीता अंबानी को महंगे ब्रांड के सैंडल का काफी शौक है। वे दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स की सैंडल पहनती है। इनकी शुरुआती कीमत ही तकरीबन 5 लाख रुपए होती है। नीता अंबानी Pedro, Garcia, Jimmu Chu, Palomoda, Marlin जैसे ब्रांड्स के शूज और सैंडल पहनना पसंद करती हैं।   
 

511

नीता अंबानी को महंगी घड़ियों का काफी शौक है। वे दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स की घडियां पहनती हैं। इनमें Bulgari, Cartier, Rado, Guchi, Calvin Kalin और Fossil जैसे ब्रांड्स की घड़ियां पहनती हैं। इन ब्रांड्स की घड़ियों की कीमत की शुरुआत 2 से 3 लाख रुपए से होती है।  

611

नीता अंबानी के बर्थडे पर 2007 में उनके पति मुकेश अंबानी ने उन्हें जेट उपहार में दिया था। इस जेट की कीमत उस वक्त 100 करोड़ रुपए थी। भारत में कम ही लोगों के पास ही प्राइवेट जेट है। इस जेट में किसी फाइवस्टार होटल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।    

711

नीता अंबानी को साड़ियों का भी बहुत ज्यादा शौक है। उनके पास एक से बढ़कर एक डिजाइनर साड़ियां हैं। बेटी ईशा अंबानी और बेटे आकाश अंबानी की शादी में उन्होंने कांजीपुरम सिल्क की डिजाइनर साड़ी खास तौर पर तैयार करवाई थी। नीता अंबानी की साड़ियों की कीमत लाखों में होती है। उन्होंने अपनी बहू श्लोका मेहता के लिए कांजीपुरम सिल्क की जो साड़ी तैयार करवाई थी, उसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई। 

811

नीता अंबानी को जूलरी का भी काफी शौक है। उनके जूलरी कलेक्शन में एक-एक जूलरी करोड़ों रुपए की है। नीता अंबानी खास मौकों पर काफी हैवी जूलरी में नजर आती हैं। वहीं, कई बार वे लाइट डायमंड जूलरी पहनना भी पसंद करती हैं। नीता अंबानी ने अपनी बहू श्लोका मेहता को 300 करोड़ रुपए का डायमंड नेकलेस गिफ्ट के तौर पर दिया था। 
 

911

नीता अंबानी का कार कलेक्शन बेहद शानदार है। उनके पास एक से बढ़ कर एक महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं। नीता अंबानी की सबसे पसंदीदा कार मेबैक 62 (Maybach 62) है। यह कार मुकेश अंबानी ने उन्हें लंदन से लाकर गिफ्ट के तौर पर दिया था। इस कार की कीमत 10 करोड़ रुपए के करीब है।
 

1011

नीता अंबानी बेहद धार्मिक स्वभाव की हैं। अंबानी फैमिली में अक्सर पूजा-पाठ के आयोजन होते हैं। नीता अंबानी ही पूजा के आयोजनों का इंतजाम करती हैं। उनके देश और दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक 'एंटीलिया' में कई पूजा कक्ष बने हुए हैं। इसके अलावा, एक बड़ा मंदिर भी 'एंटीलिया' में बना हुआ है।  

1111

नीता अंबानी काफी व्यस्त रहती हैं। रिलायंस फाउंडेशन के कार्यक्रमों का संचालन करने के अलावा वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपनी टीम मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के काम-काज को भी देखती हैं। इसके बावजूद नीता अंबानी हमेशा कूल अंदाज में रहती हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos