इंदौर की इस खूबसूरत लड़की पर आया था कुमार मंगलम बिड़ला का दिल, शादी के बाद इस तरह करती थी पति की मदद

Published : Jun 13, 2021, 03:40 PM IST

बिजनेस डेस्क : देश के अरबपतियों में शुमार कुमार मंगलम बिड़ला 14 जून को अपना 54वां जन्मदिन (Kumar Mangalam Birla birthday) मना रहे हैं। वह आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष हैं, जिनकी कंपनियों में  ग्रासिम, हिंडाल्को, अल्ट्राटेक सीमेंट, आदित्य बिरला नुवो, आइडिया सेल्युलर, आदित्य बिरला रिटेल और कनाडा में आदित्य बिरला मिनिक्स और बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स पिलानी) समेत देशभर में 40 कंपनियां शामिल है। कुमार मंगलम बिड़ला के बारे में तो पूरी दुनिया जानती हैं, लेकिन उनकी उनकी पत्नि नीरजा बिड़ला (Neerja Birla) के बारे में कम लोग ही जानते हैं। आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं, उनकी अनटोल्ड लव स्टोरी...

PREV
18
इंदौर की इस खूबसूरत लड़की पर आया था कुमार मंगलम बिड़ला का दिल, शादी के बाद इस तरह करती थी पति की मदद

54 साल के हुए कुमार मंगलम बिड़ला
कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म 14 जून 1967 को राजस्थान के एक मारवाड़ी व्यवसायी परिवार में हुआ था। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की। वह एक चार्टर्ड एकाउंटेंट भी रहे हैं।

28

22 साल की उम्र में हुई थी नीरजा से शादी
कुमार मंगलम बिड़ला की शादी इंदौर के एस कुमार ग्रुप के संस्थापक शंभु कुमार कासलीवाल की बेटी नीरजा के साथ हुई है। नीरजा का जन्म और पढ़ाई इंदौर से हुआ था। जब कुमार 22 साल और नीरजा 18 साल की थी, तब शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी 17 मई 1989 में हुई थी।

38

शादी के बाद मिला एक-दूसरे को जानने का मौका
एक इंटव्यू के दौरान कुमार मंगलम बिड़ला ने बताया था कि शादी के पहले उनकी और नीरजा की कम ही मुलाकात हुई थी। दो बार मिलने के बाद इनकी सगाई हो गई थी। शादी के बाद ही दोनों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिला। 

48

इस तरह करती थी कुमार की मदद
जिस समय कुमार और नीरजा की शादी हुई, उस समय कुमार सिर्फ ग्रेजुएट थे। शादी के बाद वह MBA की पढ़ाई करने के लिए लंदन चले गए। एक इंटव्यू के दौरान नीरजा ने बताया था, कि वो कुमार के कॉलेज के असाइन्मेंट्स भी खुद ही लिखा करती थीं।

58

बिजनेसमैन नहीं होते, तो बनते क्रिकेटर
कुमार मंगलम बिड़ला को बचपन से ही क्रिकेट का बहुत शौक था, लेकिन बिजनेस एम्पायर को संभालने के कारण उन्हें ये छोड़ना पड़ा। वो कहते हैं, कि अगल वो बिजनेसमैन नहीं होते, तो एक क्रिकेटर ही बनते।

68

3 बच्चों के पेरेंट्स है मिस्टर एंड मिसेज बिड़ला
कुमार और नीरजा के तीन बच्चें अनन्या, आर्यमन विक्रम और अद्वैतेषा हैं। उनकी बेटी अनन्या बिड़ला सिंगर और म्यूजिशियन हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 17 साल की उम्र में ही माइक्रोफाइनेंस कंपनी की शुरुआत कर दी थी। देश के 4 राज्यों में इसकी करीब 70 ब्रांच हैं। 

78

425 करोड़ के बंगले में रहते हैं बिड़ला
कुमार मंगलम बिड़ला ने साल 2015 में मुंबई के जटिया हाउस को 425 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था। ये शानदार घर 30,000 वर्ग फुट फैला है और सी-फेसिंग है। इस बंगले को खरीदने की दौड़ में अजय पिरामल सहित 5 और लोग शामिल थे। लेकिन कुमार ने सबसे ज्यादा बोली लगाकार इस प्रॉपर्टी को अपने नाम किया।

88

1,370 करोड़ डॉलर के मालिक हैं कुमार
कुमार मंगलम बिड़ला, देश और दुनिया भर में सबसे सबसे अमीर इंसानों में से एक हैं। उन्होंने 1995 में आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में पदभार लिया। और वहां से अपनी कंपनियों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। 2021 के अनुसार उनकी नेट वर्थ 1,370 करोड़ अमरीकी डॉलर (लगभग 10,03,27,566.00 रुपये) हैं। 

Recommended Stories