Published : Feb 19, 2020, 01:57 PM ISTUpdated : Feb 20, 2020, 02:42 PM IST
मुंबई। भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी और उनका परिवार हमेशा चर्चा में रहता है। कभी बिजनेस तो कभी दूसरी वजहों से कारोबारी परिवार की चर्चा होती है। अंबानी पविवार के सदस्यों की अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही दिलचस्पी का विषय बन जाती है। फिलहाल सोशल मीडिया में अंबानी परिवार की बहू श्लोका अंबानी की एक तस्वीर जबरदस्त चर्चा में है।
श्लोका की ये तस्वीर एक हफ्ते पहले लैक्मे फैशन वीक के इवेंट के दौरान की है। फ्लोरल ड्रेस में आई उनकी तस्वीर इंटरनेट पर अंबानी परिवार के प्रशंसकों के लिए दिलचस्पी का विषय है। श्लोका, मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी हैं। दोनों की शादी पिछले साल 9 मार्च को हुई थी। (फाइल फोटो)
28
शादी की अनाउंसमेंट के साथ ही श्लोका जहां भी स्पॉट होती हैं कैमरा का सारा आकर्षण उनकी तरफ हो जाता है। लैक्मे फैशन वीक में भी यही सब हुआ था। अंबानी परिवार की बहू का अंदाज फैशन और कारोबारी जगत में चर्चा का विषय तो बना ही सोशल मीडिया के प्रशंसक भी तारीफ़ें कर रहे हैं।
38
श्लोका का कूल अंदाज देखकर कई फैंस ने तो उन्हें 'कॉलेज गोइंग गर्ल' तक कहा। कई फैंस ने लिखा कि श्लोका का कैजुअल अवतार काफी कूल है। लैक्मे फैशन वीक के इवेंट में श्लोका ने फ्लोरल ड्रेस के ऊपर डेनिम जैकेट और रेड कलर की लॉन्ग बेल्ट पर्स को कैरी किया। श्लोका ने ड्रेस के साथ गोल्डन कलर की ट्रेडिशनल सैंडल को मैच किया। इन्स्टाग्राम में अंबानी परिवार के नाम पर बने फैन पेजेज़ पर श्लोका की ये फोटो और वीडियो देखे जा सकते हैं। कुछ दिन बाद श्लोका की शादी की पहली सालगिरह है।
48
जापानी आर्टिस्ट तकाशी मुराकामी के साथ आकाश अंबानी और श्लोका।
58
लंदन में अपने मित्र के साथ आकाश अंबानी और श्लोका।
68
आकाश अंबानी, बहन ईशा के पति आनंद पीरामल के साथ।
78
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
88
बहन ईशा अंबानी के साथ आकाश की ये तस्वीर हाल ही में वायरल हुई थी। ये फोटो जिम में वर्क आउट के दौरान की है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News