मुकेश अंबानी नीता की शादी की 35वीं सालगिरह, टीना ने जेठ जेठानी को ऐसे किया विश

Published : Mar 08, 2020, 11:14 PM IST

मुंबई. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी शादी के 35 साल पूरे कर लिए हैं। शादी की 35वीं सालगिरह के मौके पर टीना अंबानी ने बहुत ही खास अंदाज में जेठ और जेठानी को सालगिरह की शुभकामनाएं दी। 8 मार्च 2020 को मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी शादी की 35वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर टीना अंबानी ने दोनों की मोनोक्राम पिक्चर शेयर करते हुए लिखा "उस जोड़े को सालगिरह की बहुत बहुत शुभकामनाएं, जो हमेशा एक दूसरे में सबसे अच्छी चीजों को ढूंढ़ लेता है। आपको हमेशा ही खुशी और प्यार मिलता रहे।"  

PREV
110
मुकेश अंबानी नीता की शादी की 35वीं सालगिरह, टीना ने जेठ जेठानी को ऐसे किया विश
नब्बे के दशक में जब प्यार मोहब्बत की बातें ज्यादा खुलकर नहीं होती थी, तब सिर्फ बॉलीवुड स्टार और अरबपति लोग ही लव मैरिज किया करते थे। उस समय मुकेश अंबानी अरबपति तो नहीं थे, पर उन्हें नीता अंबानी की क्यूटनेस से प्यार हो गया था।
210
मुकेश अंबानी ने नीता को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। उन्होंने बीच ट्रैफिक में नीता से पूछा की किया आप मुझसे शादी करेंगी और साथ ही यह शर्त भी रख दी थी कि यदि उन्होंने ना कहा तो वो आगे गाड़ी नहीं चलाएंगे।
310
नीता ने भी जवाब में हां कहते हुए मुकेश के सामने शर्त रखी कि वो उन्हें शादी के बाद भी काम करने से नहीं रोकेंगे।
410
नीता की शर्त के चलते मुकेश ने कभी उन्हें काम करने से नहीं रोका और नीता अंबानी आज भी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।
510
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी साल 1985 में हुई थी। उस समय नीता सिर्फ 20 साल की थी।
610
एक इंटरव्यू में नीता ने कहा था कि मुकेश ने हमेशा उनका साथ दिया और हर फैसले में उनके साथ खड़े रहते थे।
710
इसी दौरान उन्होंने बताया था कि उनके बीच कोई चीज खुद की नहीं होती है। सभी साथ मिलकर सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करते हैं।
810
नीता के अनुसार बिजनेस के चलते मुकेश भले ही कितने ही व्यस्त रहते हों पर वो एक अच्छे फैमिलीमैन हैं।
910
मुकेश भले ही कितनी लेट घर पहुंचे पर साथ में डिनर करना पसंद करते हैं।
1010
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अधिकतर छुट्टियां भारत और अफ्रीका के जंगलों में साथ में बिताते हैं।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories