18 महीने में रोज 6 घंटा मेहनत कर अनंत अंबानी ने घटाया था 108 किलो वजन, अब फिर आया 'मोटापा'

Published : Jan 06, 2020, 08:58 PM ISTUpdated : Jan 07, 2020, 10:47 AM IST

मुंबई: भारत के सबसे अमीर व्यवसायी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी उस समय  मोटापे से पीड़ित सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा बन गए जब उन्होंने 108 किलोग्राम वजन कम किया। अनंत का वजन 175 किलोग्राम हुआ करता था। इस वजह से आईपीएल के मैचों में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के दौरान की उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं, लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। लेकिन अनंत ने मात्र 18 महीने की मेहनत से वजन घटा लिया।  

PREV
17
18 महीने में रोज 6 घंटा मेहनत कर अनंत अंबानी ने घटाया था 108 किलो वजन, अब फिर आया 'मोटापा'
तब इसके लिए मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे ने एक हार्ड डाइट प्लान का पालन किया,अनंत ने 18 महीनों में 108 किलोग्राम से ज्यादा वजन घटाया है। इसके लिए अनंत ने रोज पांच से छह घंटे कड़ी मेहनत की इसके साथ कार्डियो एक्सरसाइज और स्ट्रिक्ट डाइन के नियमों का पालन भी किया। उनकी मां नीता अंबानी ने भी उनकी इसमें काफी मदद की थी।
27
24 वर्षीय अनंत न केवल 18 महीनों के भीतर एक अविश्वसनीय 108 किलोग्राम वजन कम करके फिट हो गए बल्कि उन्होंने पूरे देश को हैरान करके रख दिया। वह अपनी बहन ईशा और भाई आकाश अंबानी की शादी में काफी खुश और फिट दिखे। हालांकि, उन्होंने फिर से वजन बढ़ा लिया है और इस बात पर हर कोई हैरान है कि कैसे 108 किलोग्राम वजन कम करने के बावजूद अनंत ने अपना वजन वापस बढ़ा लिया ?
37
108 किलोग्राम वजन कम करना आसान नही होता पर कठिन होता है इस तरह का जीवन, आहार, वर्कआउट को समान तरीके से बनाए रखना जो बहुत मुश्किल है हालांकि,अनंत अंबानी ऐसा करने में विफल रहें जिसकी वजह से उनका वजन वापस बढ़ गया।
47
उनका दोबारा बढ़ा हुआ वजन देख कर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया की कैसे अनंत अंबानी अपना वजन सही रखने में असफल रहे
57
बता दें कि मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी जिसमें अनंत सबसे छोटे बेटे हैं।
67
अनंत ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की और फिर रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की। अनंत अब तक खेल स्पर्धाओं में शामिल रहे हैं, वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का कामकाज भी संभालते हैं जिसका मालिकाना हक उनकी कंपनी reliance industries limited के पास है
77
अनंत का कोई ट्विटर या फेसबुक अकाउंट नहीं है। तीन बच्चों में से, उन्होंने कंपनी के जामनगर परिसर में सबसे अधिक समय बिताया है और अपनी मां नीता के साथ सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहतें हैं।

Recommended Stories