लग्जीरियस कारों की शौकीन हैं नीता अंबानी, देखें उनका कार कलेक्शन

बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन और दुनिया के अमीरों में चौथा स्थान रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नीता अंबानी अपनी बेहद शानदार लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। नीता अंबानी अपनी लैविश और रॉयल लाइफस्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, नीता अंबानी समाज सेवा के कामों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। वे  रिलायंस फाउंडेशन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन हैं। इस साल कोरोना महामारी में लोगों के लिए राहत कार्य चलाने और देश का पहवा कोविड हॉस्पिटल खोलने के लिए अमेरिका की फेमस लाइफस्टाइल मैगजीन टाउन एंड कंट्री ने उन्हें दुनिया की 20 महिलाओं की लिस्ट में स्थान दिया। यह सम्मान पाने वाली वे भारत की पहली महिला हैं। नीता अंबानी भारत नाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना हैं। नीता अंबानी के पास बेशुमार दौलत है, जबकि मुकेश अंबानी से शादी के पहले वे एक सामान्य स्कूल शिक्षिका थीं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 16, 2020 7:20 AM IST

19
लग्जीरियस कारों की शौकीन हैं नीता अंबानी, देखें उनका कार कलेक्शन

नीता अंबानी का कार कलेक्शन
नीता अंबानी लग्जीरियस कारों की काफी शौकीन हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का मुंबई स्थित घर एंटीलिया भारत का सबसे महंगा घर माना जाता है। इस घर के 6 फ्लोर सिर्फ कार पार्किंग के लिए ही बनवाए गए हैं, वहीं 7वें फ्लोर पर सर्विस स्टेशन भी है। यहां एक साथ 168 गाड़ियों को पार्क किया जा सकता है। आज जानते हैं नीता अंबानी के कार कलेक्शन के बारे में। 

29

मर्सडीज मेबैक 660 Guard
नीता अंबानी के कार कलेक्शन में यह गाड़ी बेहद लग्जीरियस है। इसकी कीमत 4 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इसमें 6.0L, V12 का इंजन लगा हुआ है। यह  कार स्टार्ट होने के चंद सेकंड के भीतर 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। नीता अंबानी समय-समय पर इस कार में स्पॉट की गई हैं।

39

मर्सडीज मेबैक 62
यह कार मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट की थी। यह भी मर्सडीज कंपनी की एक शानदार कार है। इसकी कीमत करीब 5.15 करोड़ रुपए है। इस कार की मैक्सिमम स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।
 

49

बीएमडब्ल्यू 760 Li
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के कलेक्शन में मौजूद यह सबसे मंहगी गाड़ियों में एक है।  BMW 760 Li की कीमत करीब 8.5 करोड़ रुपए है। इस कार में कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यह एक बुलेटप्रूफ कार है। इस कार में 6.0L, V12 का इंजन लगा हुआ है। 

59

बेंटले कॉन्टिनेंटल Flying Spur
नीता अंबानी के कार कलेक्शन में यह गाड़ी भी अहम स्थान रखती है। यह बेहद लग्जीरियस कार है। Bentley Continental Flying Spur की कीमत करीब 3.69 करोड़ रुपए है। इसमें 6.0L, W12 का इंजन लगा हुआ है। नीता अंबानी को इस कार में मुंबई की सड़कों पर कई बार स्पॉट किया गया है।

69

बेंटले बेन्टाग्या
नीता अंबानी के कलेक्शन में शामिल Bentley Bentayga सबसे तेज चलने वाली एसयूवी में से एक है। इसकी स्‍पीड 301 किमी प्रति घंटे तक है। इसमें 6.0L, V12 का इंजन लगा हुआ है। इसकी कीमत करीब 7.6 करोड़ रुपए है। 

79

रॉल्स रॉयल फैंटम
नीता अंबानी के कार कलेक्शन में दुनिया की बेहतरीन कारों में से एक Rolls Royce Phantom भी शामिल है। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। 

89

एस्टन मार्टिन
रॉल्स रॉयस और मर्सडीज के अलावा नीता अंबानी के कार कलेक्शन में Aston Martin Rapide कार भी शामिल है। यह भी दुनिया की लग्जीरियस कारों में से एक है। इसमें 5.9L, V12 का इंजन लगा हुआ है। इसकी कीमत करीब 3.88 करोड़ रुपए है। 

99

रॉल्स रॉयस फैंटम ड्रोपहेड
यह दुनिया की महंगी कारों में से एक है। नीता अंबानी के कार कलेक्शन में यह भी शामिल है। Rolls Royce Phantom Drophead Coupe की कीमत करीब 7.6 करोड़ रुपए है। इसमें 6.75L, V12 का इंजन लगा हुआ है। यह गाड़ी  5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ लेती है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos