पूजा में अक्सर लाल कपड़ों में दिखती हैं नीता अंबानी, ये रंग ही पसंद या इसके पीछे कोई और वजह!

Published : Jun 24, 2020, 10:25 AM ISTUpdated : Jun 24, 2020, 10:47 AM IST

बिजनेस डेस्क। एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर 9वें शख्स भी बन गए हैं। वहीं, अमेरिका की मैगजीन 'टाउन एंड कंट्री' ने साल 2020 के टॉप समाजसेवियों की लिस्ट में स्थान दिया है। बता दें कि इस लिस्ट में दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल की गई हैं। भारत से सिर्फ नीता अंबानी का नाम ही इसमें शामिल किया गया है। नीता अंबानी का स्टेटस किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। 

PREV
18
पूजा में अक्सर लाल कपड़ों में दिखती हैं नीता अंबानी, ये रंग ही पसंद या इसके पीछे कोई और वजह!

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर 9वें शख्स भी बन गए हैं। वहीं, अमेरिका की मैगजीन 'टाउन एंड कंट्री' ने साल 2020 के टॉप समाजसेवियों की लिस्ट में स्थान दिया है। बता दें कि इस लिस्ट में दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल की गई हैं। भारत से सिर्फ नीता अंबानी का नाम ही इसमें शामिल किया गया है। नीता अंबानी का स्टेटस किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।

28

अपने फैशन सेंस के लिए हैं फेमस
नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन के जरिए सोशल वर्क में काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन वे अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। अपनी स्टाइल और फैशन से आज 56 साल की उम्र में वे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती नजर आती हैं। उनकी ड्रेस, जूलरी और ड्रेसिंग स्टाइल को देख कर कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। उन्हें लाल रंग बेहद पसंद है।

38

सिद्धि विनायक मंदिर में
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी जब अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी का पहला निमंत्रण लेकर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में गए, तो उस समय भी नीता अंबानी ने लाल चंदेरी सिल्क का सूट सलवार पहनी थीं। पूजा-पाठ के दूसरे आयोजनों में भी वे लाल रंग की ड्रेस ही पहनती हैं।
 

48

गणेश पूजा में 
पिछले साल गणपति पूजा में नीता अंबानी फेमस डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए रेड कलर के आउटफिट में नजर आई थीं। जब भी वे किसी पूजा के कार्यक्रम में शामिल होती हैं, उन्हें रेड कलर की ही ड्रेस में देखा जाता है।

58

सास कोकिलाबेन के साथ पूजा में
कुछ समय पहले नीता अंबानी जब अपनी सास कोकिलाबेन के साथ एक पूजा समारोह में शामिल होने गई थीं, तब उन्होंने लहरिया प्रिंट की लाल साड़ी पहन रखी थी। नीता अंबानी जब भी किसी पूजा-पाठ में शामिल होती हैं, वे ट्रेडिशनल ड्रेसेस और हैवी जूलरी में सजी-धजी रहती हैं। 

68

अंबानी परिवार है बेहद आस्थावान
अंबानी परिवार को अपनी परंपरा, पूजा-पाठ और अनुष्ठानों में गहरा विश्वास है। चाहे परिवार में कोई पूजा या अनुष्ठान हो, या वे देश के किसी बड़े मंदिर में दर्शन करने जा रहे हों, फैमिली के लोग पूजा के समय कैसे कपड़े पहनने चाहिए, इसे ध्यान में ही रख कर अपनी ड्रेसेस डिजाइन करवाते हैं। 

78

लाल रंग है खास 
वैसे तो नीता अंबानी के वार्डरोब में ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न फैशन की एक से एक स्टाइलिश ड्रेसेस मौजूद हैं, सूट से लेकर साड़ी और कैजुअल कुर्ते से लेकर कशीदाकारी लहंगे तक। लेकिन वे रेड कलर की ड्रेसेस पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। खासकर, अगर वे किसी पूजा या फैमिली फंक्शन में शामिल होती हैं, तो रेड कलर की ही ड्रेस पहनती हैं।
 

88

लाल रंग ही है क्यों 
अब सवाल है कि ऐसे मौकों पर नीता अंबानी लाल रंग के कपड़े ही क्यों पहनती हैं। दरअसल, भारतीय परंपरा में लाल रंग को शुभ का प्रतीक माना गया है। किसी भी पूजा में लाल कपड़े का इस्तेमाल होता है। नारियल को भी लाल रंग के कपड़े में लपेट कर रखा जाता है। धार्मिक ग्रंथ भी लाल कपड़े में बांध कर रखे जाते हैं। किसी भी पूजा में लाल रंग के फूलों का होना जरूरी है। ऐसी मान्यता है कि लाल रंग से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। नीता अंबानी ऐसे तो काफी मॉडर्न हैं, लेकिन उन्हें इन मान्यताओं की जानकारी है। यही वजह है कि वे हर धार्मिक आयोजन और फैमिली फंक्शन में लाल कपड़े ही पहनती हैं।   

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories