Published : Nov 08, 2020, 03:10 PM ISTUpdated : Nov 08, 2020, 03:21 PM IST
बिजनेस डेस्क। दीपावली का त्योहार अब काफी करीब है। हर जगह इस त्योहार की धूम अभी से ही दिखाई पड़ने लगी है। देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की फैमिली में दीपावली का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर जोरदार सेलिब्रेशन होता है, जिसमें सितारों का जमघट लगता है। मुकेश अंबानी दीपावली के मौके पर बहुत ज्यादा धूम-धड़ाका पसंद नहीं करते। उनकी वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) को भी पटाखों का शोर पसंद नहीं है। अंबानी फैमिली दीपावली के मौके पर आतिशबाजी से दूर ही रहती है, क्योंकि इससे प्रदूषण फैलता है। दीपावली के मौके पर अंबानी फैमिली के यहां फूलों से सजावट होती है। इनमें से काफी फूल विदेशों से मंगाए जाते हैं। अंबानी फैमिली की दिवाली पार्टी में कितना खर्च होता है, इसका अंदाज लगा पाना सबके लिए आसान नहीं है। यह बात जरूर है कि अंबानी फैमिली परंपरागत तरीके से दिवाली का त्योहार मनाती है।आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं पिछले साल यानी 2019 में अंबानी फैमिली में दीपावली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें।
पिछले साल श्लोका मेहता ने अपने पति आकाश अंबानी के साथ अंबानी फैमिली में पहली बार दीपावली का त्योहार मनाया। इस मौके पर अंबानी फैमिली ने जो पार्टी दी थी, उसमें दोनों खास सज-धज में नजर आए।
211
दीपावली के मौके पर मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' में फूलों से अनोखी सजावट की गई थी। फूलों से ही दीपक की आकृतियां बनाई गई थीं। इस मौके पर आकाश अंबानी अपनी नई-नवेली दुल्हन श्लोका मेहता के साथ। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
311
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ईशा अंबानी की खास दोस्त हैं। अंबानी फैमिली में होने वाले हर खास फंक्शन में उन्हें देखा जा सकता है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ दिख रही हैं। तीनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
411
दिवाली सेलिब्रेशन में आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी। आकाश अंबानी और ईशा अंबानी जुड़वां भाई-बहन हैं।
511
दिवाली सेलिब्रेशन में नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी के साथ दिख रही हैं। इस मौके पर फूलों से जो सजावट की गई है, वह देखने लायक है।
611
इस तस्वीर में श्लोका मेहता खास ही डिजाइनर ड्रेस में दिख रही हैं। उनकी ड्रेस और जूलरी का कॉम्बिनेशन देखने लायक है। इस ड्रेस और जूलरी में श्लोका मेहता और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
711
श्लोका मेहता और ईशा अंबानी एक साथ। इन्होंने जो ड्रेस और जूलरी पहन रखी है, वह खास डिजाइन वाली है। दोनों का अंदाज बेहद खास है। इन्होंने ट्रेडिशनल जूलरी पहन रखी है। इसमें इनकी खूबसूरती खिल उठी है।
811
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता। तीनों सज-धज और ब्यूटी के मामले में किसी से जरा भी कम नहीं हैं।
911
दीपावली सेलिब्रेशन में ट्रेडिशनल ड्रेसेस में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी एक साथ। इन्हें देख कर कहा जा सकता है - Made for Each Other.
1011
अंबानी फैमिली मे हुई दीपावली सेलिब्रेशन में ईशा अंबानी के सास-ससुर भी आए थे। इस तस्वीर में ईशा अंबानी अपनी सास स्वाति पिरामल के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में मुकेश अंबानी-नीता अंबानी और आकाश अंबानी-श्लोका मेहता भी शामिल हैं।
1111
दीपावली सेलिब्रेशन में ईशा अंबानी अपनी सास स्वाति पिरामल के साथ। इस मौके पर ईशा अंबानी ने बेहद कीमती कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन रखी थी।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News