बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) अपनी हाई लाइफस्टाइल की वजह से हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। 57 साल की उम्र में भी वे जितनी ग्लैमरस और अट्रैक्टिव दिखती हैं, वह बॉलीवुड हीरोइनों के लिए भी एक चैलेंज है। नीता अंबानी भारतनाट्यम की प्रशिक्षित डांसर हैं। इसके अलावा, वे समाज सेवा के कामों से लगातार जुड़ी रहती हैं। वे रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) के जरिए सोशल सर्विस से जुड़े काम भी करती हैं। इसके लिए देश-विदेश में उनकी खास पहचान है। नीता अंबानी को आर्ट और कल्चर से खास लगाव है। उनके पास दुनिया के कुछ बेहतरीन आर्ट वर्क का कलेक्शन है। आर्ट में उनके खास इंटरेस्ट को देखते हुए अमेरिका के सबसे बड़े आर्ट म्यूजियम का उन्हें ट्रस्टी बनाया गया।
हासिल किया नया मुकाम
अमेरका के न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटिन म्यूजियम ऑफ आर्ट (Metropolitan Museum of Art) का ट्रस्टी बनना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि नीता अंबानी पहली भारतीय महिला हैं, जिन्हें यह गौरव हासिल हुआ है। नीता अंबानी को मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में भी शामिल किया गया।
210
क्या कहा म्यूजियम के चेयरमैन ने
म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने कहा कि नीता अंबानी पिछले कई सालों से मेट्रोपॉलिटन आर्ट म्यूजियम की प्रदर्शनियों को सपोर्ट कर रही थीं। यह अमेरिका का सबसे बड़ा आर्ट म्यूजियम है।
310
नंवबर, 2019 में मिला यह सम्मान
नीता अंबानी को पिछले साल नवंबर में ही आर्ट म्यूजियम का ट्रस्टी बनाया गया था। म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने बताया कि 12 नवंबर, 2019 को म्यूजियम के बोर्ड की बैठक में नीता अंबानी को ट्रस्टी बनाने का फैसला किया गया।
410
और क्या कहा म्यूजियम के चेयरमैन ने
म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने कहा कि नीता अंबानी का मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट से गहरा लगाव रहा है। उन्होंने भारत की कला- संस्कृति को इस म्यूजियम के जरिए बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। इससे भारतीय कला के अध्ययन और प्रदर्शन की क्षमताओं में इजाफा हुआ है। म्यूजियम के चेयरमैन ने कहा कि नीता अंबानी का बोर्ड में स्वागत करना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है।
510
रिलांयस फाउंडेशन भी आर्ट को दे रहा बढ़ावा
नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन के जरिए भारतीय कला और संस्कृति का दुनियाभर में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए भारतीय कला को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।
610
नीता अंबानी ने भी जाहिर की खुशी
इस मौके पर नीता अंबानी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट पिछले कई सालों से इंडियन आर्ट में दिलचस्पी ले रहा है। वर्ल्ड फोरम पर म्यूजियम की इंडियन आर्ट के प्रति रुचि ने मुझे प्रभावित किया है। नीता अंबानी ने कहा कि मुझे यह सम्मान भारत की विरासत और संस्कृति के लिए मेरे प्रयासों को और भी बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगा।
710
नीता अंबानी को किया था सम्मानित
नीता अंबानी को मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने पहले भी सम्मानित किया था। साथ ही, नीता अंबानी ‘द मेट्स इंटरनेशनल काउंसिल’ की सदस्य भी हैं। देश की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए रिलायंस फाउंडेशन समय-समय पर प्रयास करता रहा है।
810
कला के जरिए सामाजिक जागरूकता
नीता अंबानी का कहना था कि कला के जरिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा रिलायंस फाउंडेशन इस काम को करने में लगा है। कला और संस्कृति से जुड़ कर सामाजिक बुराइयों को खत्म किया जा सकता है। इसमें युवाओं की भूमिका अहम होगी।
910
खेलों को भी दिया जा रहा है प्रोत्साहन
नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन के जरिए देश में खेल और विकास की योजनाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए युवाओं को इससे जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
1010
150 साल पुराना है मेट्रोपॉलिटन
म्यूजियम अमेरका के न्यूयॉर्क का मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम करीब 150 साल पुराना है। यहां 5000 साल पुरानी कलाकृतियां भी मौजूद हैं। इसके अलावा दुनिया के कई देशों के प्रमुख कलाकारों की कलाकृतियां भी यहां मौजूद हैं। हर साल लाखों लोग म्यूजियम देखने आते हैं। इनमें कई अरबपति और सेलेब्रिटी भी होते हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News