Published : Aug 30, 2020, 02:14 PM ISTUpdated : Aug 30, 2020, 02:16 PM IST
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर कारोबारी और दुनिया के टॉप 10 अमीरों में स्थान रखने वाले मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपनी ग्लैमरस और फैशनेबल लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। 56 साल की उम्र में भी नीता अंबानी बेहद खूबसूरत और फिट नजर आती हैं। उनकी लग्जीरियस लाइफस्टाइल का मुकाबला बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनें तक नहीं कर सकतीं। नीता अंबानी फंक्शन्स और पार्टियों में जो भी पहनती हैं, वह एक फैशन ट्रेंड बन जाता है। नीता अंबानी को ट्रेडिशनल ड्रेसेस पहनना काफी पसंद है। अपने बेटे की शादी में उन्होंने जो साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई थी। नीता अंबानी सलवार-सूट और लहंगा पहनना भी काफी पंसद करती हैं। उनके वार्डरोब में एक से बढ़ कर एक बेशकीमती सलवार-सूट का कलेक्शन है। देश के बड़े डिजाइनर्स नीता अंबानी के लिए ड्रेसेस डिजाइन करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नीता अंबानी के डिजाइनर ड्रेस कलेक्शन के बारे में।
शरारा सूट
ईशा अंबानी ने होली के मौके पर अपने घर में एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने भी हिस्सा लिया था। नीता अंबानी ने इल पार्टी में बेज कलर का शरारा शूट पहना था। इस पर गोल्डन गोट्टा पट्टी वर्क भी बना था।
29
लहरिया प्रिंट
नीता अंबानी का लहरिया प्रिंट वाली यह ड्रेस भी खास है। इस पर हेवी ऑक्सेडाइस वर्क किया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है।
39
ब्ल्यू एंड वाइट सलवार सूट
आईपीएल 2019 में अपनी टीम मुंबई इंडियन्स की जीत के मौके पर नीता अंबानी ने ब्ल्यू एंड वाइट रेशमी सलवार सूट पहना था। इसमें ट्रॉफी के साथ वे बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनका कुर्ता सफेद है और दुपट्टा डार्क ब्ल्यू।
49
बेबी पिंक सूट
नीता अंबानी का यह सूट बेबी पिंक कलर का है। इस पर बारीक सिल्वर थ्रेड से इम्ब्रॉइडरी की गई है और सीक्वेंस वर्क भी है। यह सूट नीता अंबानी ने ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहना था।
59
कोरल पिंक ड्रेस
नीता अंबानी के कलेक्शन में मौजूद यह ड्रेस बेहद खास है। यह बेहद खूबसूरत कोरल पिंक कलर की ड्रेस है। इसके कुर्ते पर गोल्डन थ्रेड से हेवी इम्ब्रॉइडरी की गई है। नीता अंबानी खास मौकों पर इसे पहनना पसंद करती हैं।
69
कॉटन सूट
नीता अंबानी का यह सूट भी बहुत ही खूबसूरत है। से भी वह खास मौकों पर पहनती हैं। कॉटन का यह सूट गर्मी के मौसम के हिसाब से परफेक्ट है। नीता अंबानी ने इसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी कैरी करती हैं।
79
मल्टी कलर थ्रेड इम्ब्रॉइडरी सूट
नीता अंबानी के इस सूट को अबूजानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। यह बेहद खूबसूरत मल्टी कलर थ्रेड इम्ब्रॉइडरी सलवार सूट है। नीता अंबानी इसे खास मौकों पर पहनती हैं।
89
क्रीम कलर सूट
नीता अंबानी की क्रीम कलर वाली यह ड्रेस भी खास है। हेवी इम्ब्रॉइडरी वर्क के बावजूद यह बेहद लाइटवेट सूट है। नीता अंबानी को इस ड्रेस में कई पार्टियों में देखा गया है। जाहिर है, यह उनकी पसंदीदा ड्रेस है।
99
सिल्क ड्रेस
नीता अंबानी की इन ड्रेसेस में हेवी गोल्डन इम्ब्रॉइडरी है। ये बहुत ही महंगी ड्रेस है। इसे सूट और साड़ी के कॉम्बिनेशन के रूप में डिजाइन किया गया है। कुछ खास मौकौं पर नीता अंबानी को इन ड्रेसेस में देखा गया है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News