नीता अंबानी ने श्लोका मेहता को मुंह दिखाई में दिया था 300 करोड़ का हीरों का हार, देखें तस्वीरें

Published : Oct 04, 2020, 12:34 PM IST

बिजनेस डेस्क। पिछले साल 9 मार्च, 2019 को देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी देश-विदेश में सुर्खियों में रही। इससे पहले ईशा अंबानी की रॉयल वेडिंग की भी काफी चर्चा रही थी। आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से हुई, जो देश के बड़े हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। इस शादी में दुनिया भर की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इस शादी से जुड़े हर फंक्शन की जो तस्वीरें आईं, उससे इसकी भव्यता का अंदाज लगाया जा सकता है। बहरहाल, शादी के कुछ समय बाद मीडिया में एक खबर आई थी कि नीता अंबानी ने अपनी बहू को मुंह दिखाई की रस्म में बहुत ही कीमती तोहफा दिया था। इस तोहफे की कीमत 300 करोड़ बताई गई। यह हीरों का एक हार था। इतने महंगे तोहफे के बारे में जानकर सभी लोग हैरान रह गए। अब तक शायद ही किसी दुल्हन को इतना महंगा तोहफा मिला हो। देखें श्लोका मेहता की उनकी शादी के दौरान की कुछ तस्वीरें।   

PREV
110
नीता अंबानी ने श्लोका मेहता को मुंह दिखाई में दिया था 300 करोड़ का हीरों का हार, देखें तस्वीरें

नीता अंबानी पहले परिवार की परंपरा के मुताबिक, बहू को सोने का हार देना चाह रही थीं। लेकिन कई जूलरी देखने के बाद उन्हें हीरे का हार ही पसंद आया।  

210

इतना महंगा गिफ्ट पाकर श्लोका मेहता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वैसे, वे कफी सिंपल रहती हैं। लेकिन शादी में उनके लिए देश-विदेश के नामी डिजाइनर्स ने ड्रेस डिजाइन की थी। 

310

शादी में श्लोका मेहता ने जो लहंगा पहना था, उसे बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया था। इस लहंगे और हार में श्लोका मेहता की खूबसूरती देखते ही बनती थी। 

410

इस मौके पर सजावट के लिए विदेशों से कई लाख के फूल मंगवाए गए थे। यह सजावट देखते ही बनती थी। सास नीता अंबानी के हीरों जड़े हार में दुल्हन बनी श्लोका मेहता वाकई आसमान से उतरी परी की तरह लग रही थीं। 

510

शादी के एक फंक्शन के बाद पति आकाश अंबानी और टीना अंबानी के साथ श्लोका मेहता की एक खास तस्वीर।

610

इस तस्वीर में श्लोका मेहता सास नीता अंबानी और ननद ईशा अंबानी के साथ दिख रही हैं। तीनों ने बेशकीमती जूलरी पहन रखी है। ईशा अंबानी ने भी अपनी भाभी श्लोका मेहता को एक फ्लैट गिफ्ट किया था। 

 

 

710

अंबानी फैमिली की परंपरा के अनुसार नीता अंबानी ने अपनी बहू का सोने की देव मूर्ति के साथ स्वागत किया था। इस मौके के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए थे। 

810

सब्यसाची के डिजाइन किए गए लहंगे और सास नीता अंबानी के गिफ्ट में दिए गए 300 करोड़ का हीरों का हार पहने दुल्हन के रूप में सजीं श्लोका मेहता की यह तस्वीर वायरल हो गई थी। 

910

श्लोका मेहता की ये तस्वीरें भी मीडिया में वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में श्लोका मेहता वाकई बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। 

1010

नीता अंबानी महंगी जूलरी की काफी शौकीन हैं। उनके पास दुनिया की बेहतरीन जूलरी का कलेक्शन है। उन्होंने 300 करोड़ के हीरों का हार तो बहू को दिया ही, और भी कई बेशकीमती गहने दिए। बेटे आकाश की शादी पर नीता अंबानी भी डिजाइनर ड्रेसेस और जूलरी में नजर आईं। 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories