Published : Oct 22, 2021, 11:08 AM ISTUpdated : Oct 22, 2021, 11:13 AM IST
बिजनेस डेस्क। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। भारत में पहली बार पेट्रोल 120 और डीजल 110 रुपए के आंकड़े को छूने को बेताब है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल लगातार महंगा होता जा रहा है। वहीं राज्य सरकारों के द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। बता दें कि पेट्रोल पर केंद्र और प्रदेश सरकारें जमकर टैक्स लगाती है, ये पेट्रोल की कीमत से लगभग दुगुना होता है। देखें आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट...
श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 119.05 रुपये
शुक्रवार 22 अक्टूबर को राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 119.05 रुपये और डीजल 109.88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 22 अक्टूबर को घरेलू तेल कंपनियों ने के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमतों में इजाफा दुआ है। आज 22 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दामों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
28
दिल्ली में पेट्रोल अब 106.89 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 112.78 पैसे तो डीजल 103.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
38
शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 119.05 109.88
जयपुर 114.11 105.34
मुंबई 112.78 103.63
हैदराबाद 111.18 104.32
कोलकाता 107.44 98.73
नई दिल्ली 106.89 95.62
ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत कीजानकारी मिलेगी।
78
हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं।
88
श्रीगंगानगर में हमेसा महंगा रहता है पेट्रोल
कीमतें राज्य के हिसाब से अलग-अलग हैं। इसका कारण राज्यों के द्वारा लगाया जाने वाला मूल्य वर्धित कर (वैट) है। राजस्थान में पेट्रोल पर सर्वाधिक वैट वसूला जा रहा है। वहीं, श्रीगंगानगर में तेल की आपूर्ति जयपुर या जोधपुर से होती है। अधिक दूरी की वजह से परिवहन खर्च ज्यादा हो जाता है। पेट्रोल जयपुर में श्रीगंगानगर के मुकाबले करीब चार रुपये सस्ता रहता है। यहां आज के रेट सर्वाधिक हैं, श्रीगंगानगर में पेट्रोल 119.05 प्रति लीटर तो डीजल 109.88 प्रति लीटर बिक रहा है। ( फाइल फोटो)
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News