INSIDE PHOTOS: रोमांचक है भारत की शाही ट्रेन का सफर, किराया सुन खिसक जाती है पैरों तले जमीन

Published : Jan 31, 2020, 03:12 PM ISTUpdated : Jan 05, 2021, 04:36 PM IST

नई दिल्ली. एक फरवरी, 2020 को आम बजट के साथ रेल बजट भी पेश होना है। करोड़ों भारतीय एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिये ट्रेन का उपयोग करते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि रेलवे के लिए सरकार इस बार कुछ बेहतरीन घोषणाएं करे। रेल बजट पेश होने के मद्देनजर हम आपको देश की शाही ट्रेनों के बारे में बता रहे हैं। भारतीय रेल की शाही सवारी कही जाने वाली ये ट्रेनें अनोखी हैं क्योंकि इनका किराया और सुविधाएं किसी को भी दंग कर देने वाली हैं। इन शाही रेलों के सफर को सोचने तक से लोग रोमांचित हो जाते हैं। 

PREV
18
INSIDE PHOTOS: रोमांचक है भारत की शाही ट्रेन का सफर, किराया सुन खिसक जाती है पैरों तले जमीन
भारत में कुल सात शाही रेलगाड़ियां चलती हैं, जिनमें पैलेस ऑन व्हील्स सभारत में कुल सात शाही रेलगाड़ियां चलती हैं, जिनमें पैलेस ऑन व्हील्स सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। इसका नाम ही शाही है 'पहियों पर दौड़ता महल'।बसे ज्यादा चर्चा में रही है। इसका नाम ही शाही है 'पहियों पर दौड़ता महल'।
28
भारतीय रेल की शाही सवारी कही जाने वाली ये ट्रेन देखने में ही महलों जैसी है, अदंर से लेकर बाहर तक इसकी खूबसूरती और बनावट पर लोग हैरान रह जाते हैं।
38
पैलेस ऑन व्हील्स में दुनिया की हर उस विलासिता का मजा लिया जा सकता है, जो एक 7स्टार होटल में मिलता है।
48
अब ट्रेन इतनी शाही है तो जाहिर सी बात है कि किराया भी अमीरों जैसा ही वसूलेगी न? तो हम आपको बता दें कि इस ट्रेन में सिंगल केबिन के सफर के लिए ही 43000 रुपये चुकाने पड़ते हैं। मतलब साफ है इस ट्रेन में सफर से जेल कुछ ज्यादा ही ढीली हो सकती है।
58
आलीशान फाइव स्टार लुक वाली यह रेलगाड़ी कमाल की दिखती है। भारतीय रेल और राजस्थान पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही इस शाही रेलगाड़ी में स्पा, पार्लर और जिम जैसी सुविधाएं हैं।
68
ट्रैवल मैग्जीन कोन्डे नास्ट ने दुनिया भर की मुख्य लग्जरी ट्रेनों में पैलेस ऑन व्हील्स को चौथा स्थान दिया है। मैग्जीन द्वारा विश्व की दस बेहतरीन लक्जरी ट्रेनों की पहचान करने के लिए सर्वे कराया गया था।
78
पैलेस ऑन व्हील्स में एक यात्री का किराया 770 अमेरिकन डॉलर प्रति रात्रि है। दो यात्रियों के एक साथ यात्रा करने पर यह किराया 575 डॉलर प्रति यात्री प्रति रात्रि और तीन यात्रियों के एक साथ यात्रा पर यह किराया 520 डॉलर प्रति व्यक्ति प्रति रात्रि निर्धारित है।
88
तस्वीरों में देखा सकता है कि ट्रेन के अंदर एक शाही राजमहल जैसा नजारा है। यहां यात्रियों की खिदमत के लिए वेटर्स मौजूद रहते हैं। लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए इस ट्रेन का सफर सपने में उड़ने जैसा हो सकता है। ट्रेन के अंदर सोने के लिए मखमली गद्दे, रेस्टोरेंट्स और पीने के लिए बार जैसी सुविधाएं भी हैं।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories