PHOTOS : प्लेन उड़ाना पसंद करने वाले रतन टाटा कारों के भी हैं शौकीन, देखें उनका कार कलेक्शन

बिजनेस डेस्क। रतन टाटा (Ratan Tata) भारत के ऐसे उद्योगपति हैं, जिनका नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। वे टाटा सन्स (Tata Sons) के अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल टाटा ग्रुप (Tata Group) के अध्यक्ष हैं। वे रिटायर होने के बाद खास परिस्थितियों में दोबारा टाटा ग्रुप के अध्यक्ष बने। रतन टाटा जेआरडी टाटा (JRD Tata) के उत्तराधिकारी हैं। भारत के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा को उनके समाजसेवा के कामों के लिए खास तौर पर जाना जाता है। उन्हें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2008) से भी नवाजा  जा चुका है। कोरोनावायरस महमारी से निपटने के लिए टाटा ग्रुप ने 1500 करोड़ रुपए दिए। वहीं, टाटा सन्स ने 1000 करोड़ रुपए का अलग से योगदान दिया। रतन टाटा की लाइफस्टाइल सिंपल है, लेकिन वे हवाई जहाज उड़ाने के शौकीन हैं। रतन टाटा युद्धक विमान भी उड़ा चुके हैं। बता दें कि जेआरडी टाटा ने ही एयर इंडिया (Air India) की नींव रखी थी। तब इसका नाम टाटा एयरलाइन्स (Tata Airlines) था। वे भारत में विमान सेवा शुरू करने वाले पहले उद्योगपति होने के साथ लाइसेंसशुदा पायलट थे। अब सरकार एयर इंडिया को बेचने जा रही है। इसकी नीलामी में टाटा ग्रुप भी बोली लगाएगा। माना जा रहा है कि टाटा ग्रुप एयर इंडिया को खरीदने में कामयाब हो सकता है। रतन टाटा ने बेहद खतरनाक परिस्थतियों में भी विमान उड़ाया है। उनके विमान उड़ाने के कई किस्से प्रचलित हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2020 8:16 AM IST / Updated: Dec 15 2020, 01:49 PM IST

16
PHOTOS : प्लेन उड़ाना पसंद करने वाले रतन टाटा कारों के भी हैं शौकीन, देखें उनका कार कलेक्शन
रतन टाटा की कंपनी टाटा मोटर्स दुनिया की प्रमुख कार निर्माता कंपनियों में स्थान रखती है। टाटा मोटर्स ने साल 2008 में मशहूर कार ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) का अधिग्रहण किया था। रतन टाटा कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास कारों का बेहतरीन कलेक्शन मौजूद है। आज जानते हैं उनके कार कलेक्शन के बारे में।
26
फेरारी कैलिफोर्निया (Ferrari California) रतन टाटा के सबसे पसंदीदा मॉडलों में से एक है। रतन टाटा को कई बार इस गाड़ी को ड्राइव करते हुए स्पॉट किया जा चुका है। इस कार में  4.3 लीटर V8 इंजन है, जो कि 490 पीएस और 504 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि कंपनी ने इस मॉडल को बंद कर दिया है। यह फेरारी की लॉन्च की गई सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है।
36
रतन टाटा के पास मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास (Mercedes Benz S-Class) कार भी है। यह बहुत ही शानदार कार है। यह कार पेट्रोल के दो ऑप्शन और एक डीजल इंजन में उपलब्ध है। यह 2996 सीसी/ V6 (S 450 वेरिएंट), 2925 सीसी/ L6 (S 350 d वैरिएंट), और 3982 CC/ V8 (S 63) में उपलब्ध है।
46
रतन टाटा ने जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) का अधिग्रहण किया है। लेकिन इस कार ब्रांड का मालिक बनने से पहले से ही रतन टाटा के पास लैंड रोवर फ्रीलैंडर (Land Rover Freelander) थी। उन्हें कई मौकों पर इस कार में भी देखा गया है। यह कार 4 सिलेंडर डीजल इंजन की है। यह 190 पीएस और 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। खास बात यह है कि इस फ्रीलैंडर के अलावा आज भी उनके गैरेज में किसी दूसरी लैंड रोवर कार को जगह नहीं मिली है।
56
टाटा नेक्सन (Tata Nexon) टाटा मोटर्स की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। यह सब-4 मीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है। टाटा को पिछले कुछ समय से नीले रंग की डीजल इंजन नेक्सन से सफर करते हुए देखा गया है। कार दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह 1.2 L टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन पेट्रोल और 1.5 L रेवोटॉर्क डीजल इंजन में उपलब्ध है।
66
रतन टाटा के पास काफी लंबे समय से टाटा इंडिगो मरीना (Tata Indigo Marina) भी है। वहीं, इन सभी कारों के अलावा उनके पास क्रिसलर सेब्रिंग, मर्सिडीज-बेंज W124, कैडिलैक XLR और मर्सिडीज-बेंज 500 SL जैसी कारें भी हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos