ये सुपर लग्जरी कारें हैं मुकेश अंबानी के बेटों की पसंद, देखें आकाश और अनंत अंबानी का कार कलेक्शन

Published : Sep 08, 2020, 02:18 PM IST

बिजनेस डेस्क। मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन तो हैं ही, दुनिया के टॉप 10 अमीरों में उनका नाम शुमार है। मुकेश अंबानी का बिजनेस एम्पायर लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में उनकी संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी है। इसके साथ ही टेलिकॉम और रिटेल के क्षेत्र में भी वे टॉप पर पहुंच गए हैं। उनको कारोबार को आगे बढ़ाने में उनके बेटे-बेटियों का बड़ा रोल रहा है। अंबानी फैमिली बिजनेस के साथ ही लग्जरीरियस लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती है। आज जानते हैं मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और अनंत अंबानी के कार कलेक्शन के बारे में।

PREV
18
ये सुपर लग्जरी कारें हैं मुकेश अंबानी के बेटों की पसंद, देखें आकाश और अनंत अंबानी का कार कलेक्शन

दुनिया की सबसे महंगी कारें हैं मौजूद
मुकेश अंबानी के दोनों बेटे महंगी और शानदार कारों के शौकीन हैं। दुनिया के बेहतरीन ब्रांड्स की कारें उनके पास मौजूद हैं। आकाश और अनंत अंबानी के कलेक्शन में शामिल कारों की कीमत का अंदाज लगा पाना आम आदमी के लिए संभव नहीं है। 
 

28

बेंटले बेंटाग्या (Bentley Bentagay)
आकाश और अनंत अंबानी के पास एक से बढ़ कर एक लग्जीरियस कारें मौजूद हैं, लेकिन उनकी सबसे मनपसंद कार बेंटले बेंटाग्या है। दोनों को अक्सर इस कार पर मुंबई की सड़कों पर देखा गया है। नीता अंबानी को भी इस कार की सवारी करना पसंद है। यह भारत में मिलने वाली सबसे महंगी एसयूवी में से एक हैं। इसकी कीमत करीब 3.85 करोड़ रुपए है। 

38

रॉल्स रॉयस फैंटम  (Rolls Royce Phantom)
अंबानी फैमिली की यह कार बेहद मंहगी है। इसकी कीमत करीब 8.84 करोड़ रुपए है। आकाश और अनंत अंबानी को इस कार की सवारी करना भी काफी पसंद है। वे कभी खुद इस ड्राइव करते हैं तो कभी उनका शोफर इसे चलाता है। 
 

48

रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue)
मुकेश अंबानी के दोनों बेटों को यह कार भी बेहद पसंद है। यह उतनी महंगी तो नहीं है, लेकिन इसके फीचर्स काफी शानदार हैं। इस शानदार एसयूवी की कीमत भारतीय बाजार में करीब 3.47 करोड़ रुपए है।
 

58

मर्सडीज बेंज G63 AMG (Mercedes Benz G63 AMG)
यह दुनिया की बेहतरीन कारों में शुमार है। अंबानी फैमिली अक्सर इसका यूज करती है। आकाश और अनंत अंबानी को भी इस कार पर कई बार स्पॉट किया गया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2.19 करोड़ रुपए है। 

68

मर्सडीड बेंज एस क्लास (W221 Mercedes Benz S Class)
यह अंबानी फैमिली की खास कारों में से एक है। यह बुलेटप्रूफ कार है। अनंत अंबानी को कई बार इस कार में मुंबई की सड़कों पर देखा गया है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में करीब 2.73 करोड़ रुपए है।

78

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज (BMW 5-Series) 
बीएमडब्ल्यू की कारों का खास क्रेज रहा है। यह कार बड़े अमीरों के घरों की शोभा रही है। अंबानी फैमिली के कार कलेक्शन में  बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज कार शामिल है। इस कार की कीमत भारतीय बाजार में करीब 60 लाख रुपए है। 

88

बीएमडब्ल्यू i8 (BMW i8)
बीएमडब्ल्यू i8 बेहद ही शानदार कार है। आकाश और अनंत अंबानी के साथ नीता अंबानी को भी यह कार बेहद पसंद है। मां-बेटों को कई बार इस कार पर चलते हुए स्पॉट किया गया है। भारत में इस स्पोर्ट्स कार की कीमत करीब 2.14 करोड़ रुपए है। 
 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories