खूबसूरत होने के साथ ही बेहद स्टाइलिश भी हैं अंबानी फैमिली की 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट, देखें PHOTOS

बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी की चर्चा चलने लगी है। अनंत अंबानी भी फैमिली के बिजनेस से अब पूरी तरह जुड़ गए हैं और अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अनंत अंबानी की शादी लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड रहीं राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से होगी। राधिका मर्चेंट मशहूर बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट (Viren Merchant) की छोटी बेटी हैं। उनकी मां का नाम शैला मर्चेंट (Shaila Merchant) है। राधिका मर्चेंट की बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट (Anjali Merchant) की शादी हो गई है। वीरेन मर्चेंट की एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (Encore Healthcare Pvt.Ltd) कंपनी  है।  इसके अलावा भी, उनकी कई कंपनियां हैं। मुकेश अंबानी और वीरेन मर्चेंट की फैमिली में बहुत पहले से दोस्ती रही है। दोनों परिवारों का पहले से ही एक-दूसरे के यहां आना-जाना रहा है। राधिका मर्चेंट अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फैमिली बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने उन्हें अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है। दोनों राधिका मर्चेंट को बेहद चाहते हैं। राधिका मर्चेंट खूबसूरत होने के साथ ही बेहद स्टाइलिश भी हैं। उन्हें अक्सर अनंत अंबानी के साथ स्पॉट किया जाता है। अंबानी फैमिली में होने वाले फंक्शन्स में भी वे अक्सर नजर आती हैं। देखें राधिका मर्चेंट की कुछ खास तस्वीरें।  

Asianet News Hindi | Published : Oct 22, 2020 8:48 AM IST

114
खूबसूरत होने के साथ ही बेहद स्टाइलिश भी हैं अंबानी फैमिली की 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट, देखें  PHOTOS

इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट अपने मम्मी-पापा और बड़ी बहन के साथ दिख रही हैं। राधिका मर्चेंट का कोई भाई नहीं है।

214

अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट की यह तस्वीर वायरल हो गई है। यह इस कपल की बेहद खूबसूरत तस्वीर है।   

314

राधिका मर्चेंट को पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने का भी शौक है। यह उसी मौके की तस्वीर है। 

414

अनंत अंबानी के साथ आउटिंग पर निकली राधिका मर्चेंट की तस्वीर। इस तस्वीर में वे भीड़-भाड़ में नजर आ रही हैं।  

514

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की टीनएज की यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है। दोनों की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट है। 

614

राधिका मर्चेंट काफी फैशनेबल हैं। यह उनकी टीनएज की तस्वीर है। यह तस्वीर बेहद क्लासिक अंदाज की है। 

714

इस तस्वीर में नीता अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट बेहद मासूम नजर आ रही हैं। तस्वीर में आकाश अंबानी और उनकी वाइफ श्लोका मेहता भी हैं। यह रिलायंस फाउंडेशन के किसी प्रोग्राम की तस्वीर है। 

814

राधिका मर्चेंट लेट नाइट पार्टियों की भी शौकीन हैं। ऐसी ही किसी पार्टी में वे फ्रेंड्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। 

914

एक पार्टी में दोस्तों के साथ राधिका मर्चेंट एन्जॉय करती दिख रही हैं। 

1014

आईपीएल का एक मैच देखने जाती राधिका मर्चेंट। अपनी होने वाली सास नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियन्स को चियर करने के लिए वे अक्सर आईपीएल मैचों में दिखती रही हैं।  

1114

मुंबई के सांताक्रुज इलाके में निकलीं राधिका मर्चेंट। उनके लिए कार का दरवाजा खोलता अटेंडेंट।

1214

मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट। इस तस्वीर को देख कर कोई भी कह सकता है कि वे अंबानी फैमिली का हिस्सा बन गई हैं। 

1314

आकाश अंबानी की शादी के मौके पर अंबानी फैमिली के साथ राधिका मर्चेंट। 

1414

आकाश अंबानी की शादी के फंक्शन में डांस करतीं राधिका मर्चेंट। इसी शादी के दौरान यह खुलासा हुआ था कि वे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड हैं। अफवाहें तो यहां तक उड़ी थी कि दोनों की इंगेजमेंट हो चुकी है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos