राज कुंद्रा केस से सुर्खियों में आई इस एक्ट्रेस की करोड़ों में है कमाई, 'प्लेबॉय' में पोज देकर मचा दी थी सनसनी

शर्लिन हिंदी फिल्मों में बहुत ज्यादा सक्सेस नहीं हुईं हैं। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया है।  इसके बावजूद वे  मर्सिडीज बेंज कार में चलती हैं, उनकी शानो-शौकत देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। शर्लिन चोपड़ा भारत की फर्स्ट एक्ट्रेस थीं, जिन्हें मशहूर प्ले बॉय मैगजीन के फ्रंट पेज पर छापा गया था।  चौपड़ा साल  2009 में बिग बॉस के घर भी गई थीं।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 18, 2021 12:45 PM IST / Updated: Sep 18 2021, 06:23 PM IST

17
राज कुंद्रा केस से सुर्खियों में आई इस एक्ट्रेस की करोड़ों में है कमाई, 'प्लेबॉय' में पोज देकर मचा दी थी सनसनी

बिजनेस डेस्क ।  राज कुंद्रा केस के अश्लील फिल्मों से जुड़े होने के सच सामने आने के बाद  बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) सुर्खियां बटोर रही हैं। शर्लिंन का नाम भी इस मामले में खूब उछला है। इसके बाद से शर्लिन लगातार किसी ना किसी कंट्रोवर्सी में लिप्त नजर आ रही हैं। 

27

बीते दिनों पुलिस के समक्ष हाजिर हुईं थीं। पुलिस ने इस मामले से जुड़े कई सवाल उनसे किए। बता दें कि  पुलिस ने शर्लिन ने 8 घंटे तक पूछताछ की थी। इस मामले में  शर्लिन की गिरफ्तारी भी हुई थी। पुलिस लगातार शर्लिन को इंवेस्टीगेट कर रही है। इसकी बड़ी वजह भी है। शर्लिन चोपड़ा के अश्लील वीडियोज की वजह से उन्हें पुलिस ने राज कुंद्रा  केस में प्राइम सस्पेक्ट माना था। 

37

बता दें कि शर्लिन ने आज राज कुंद्रा के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने  लिखा है कि  ”29 मार्च, 2019 का दिन था,आर्म्स्प्राइम द्वारा आयोजित ‘द शर्लिन चोपड़ा’ एैप का पहला कॉन्टेंट शूट होने जा रहा था. मेरे लिए यह एक नया अनुभव था क्योंकि पहले कभी किसी एैप के साथ मैं जुड़ी नहीं थी, उम्मीद और जोश का माहौल था.”  ।  शर्लिन चोपड़ा ने कुछ महीने पहले एक एप लॉन्च किया था। राज कुंद्रा केस के बाद अब ये ऐप एप बंद हो चुका है, पुलिस इस बारे में शर्लिन से पूछताछ  कर रही है।
 

47

दरअसल पुलिस इस एक्ट्रेस की कमाई को लेकर अचंभित है। शर्लिन हिंदी फिल्मों में बहुत ज्यादा सफल नहीं हुईं हैं। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया है।  इसके बावजूद वे  मर्सिडीज बेंज कार में चलती हैं, उनकी शानो-शौकत देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा भारत की फर्स्ट एक्ट्रेस थीं, जिन्हें मशहूर प्ले बॉय मैगजीन के फ्रंट पेज पर जगह मिली थी।  

57

शर्लिन चौपड़ा साल  2009 में बिग बॉस के घर भी गई थीं। Sherlyn Chopra ने कई तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। लोकिन वो काफी लंबे समय से इंडस्ट्री में उल्लेखनीय काम नहीं कर रहीं है। उनकी नेटवर्थ देखकर पुलिस हैरान है कि शर्लिन की ये कमाई का जरिया क्या है। 

67

नेट वर्थ देखो डॉट कॉम के मुताबिक शर्लिन चोपड़ा की कुल नेट वर्थ 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर के मध्य है।  भारतीय रूपए के हिसाब से  ये कुल राशि 7 करोड़ से 35 करोड़ के बीच होती है। शर्लिन के पास  जुहू जैसे इलाके में एक लग्जरी फ्लैट है।

77

शर्लिन अक्सर पार्टियों में शिरकत करती हैं। उनका रुतबा अभी भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। पुलिस को शक है कि शर्लिन ये कमाई सॉफ्ट पॉर्न के जरिए करती हैं। इस्टांग्राम पर उनके कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे, जो सेमी न्यूड की श्रेणी में आते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos