Published : Jun 15, 2022, 10:39 AM ISTUpdated : Jun 15, 2022, 08:51 PM IST
Vanisha Mittal Royal Wedding: दुनिया में 'स्टील किंग' के नाम से मशहूर लक्ष्मी निवास मित्तल 72 साल के हो गए हैं। 15 जून, 1950 को राजस्थान में चुरू जिले के सादुलपुर में पैदा हुए मित्तल दुनिया के टॉप अमीर लोगों में शुमार हैं। वो दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल के सीईओ और चेयरमैन भी हैं। मित्तल अब ब्रिटेन में रहते हैं। लक्ष्मी मित्तल को उनकी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता है। खासकर 2004 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी फ्रांस में की थी, जिसमें करीब 428 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
मित्तल ने अपनी 24 साल की बेटी वनीशा की शादी फ्रांस की राजधानी पेरिस से की थी। यह शादी 2004 में हुई थी। इस रॉयल शादी के लिए वॉक्स ले वियोकोम्टे महल को चुना गया था। यह महल 17वीं शताब्दी में बना था।
27
वनीशा मित्तल की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन अमित भाटिया से हुई थी। उनकी शादी का यह इवेंट 6 दिनों तक चला था, जिसमें फ्रांस की सरकार ने भी काफी सहयोग किया था। 18 साल पहले हुई इस रॉयल वेडिंग में 428 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसे दुनिया की दूसरी सबसे महंगी शादी भी कहा जाता है।
37
इस रॉयल शादी में मुंबई से लेकर न्यूयॉर्क तक कई बड़ी शख्सियतें शामिल हुई थीं। इसमें कई बड़े डिजाइनर, एक्टर-एक्ट्रेस मेहंदी आर्टिस्ट और कुक भी पहुंचे थे। ब्रिटेन के मशहूर अखबार गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी में करीब 10 हजार गेस्ट्स शामिल हुए थे।
47
मित्तल की बेटी की शादी में बॉलीवुड से मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान भी पहुंची थीं। इसके अलावा अमेरिकी सिंगर काइली मिनॉग ने यहां परफॉर्म करने के लिए उस दौर में 1 करोड़ रुपए लिए थे।
57
वनीशा मित्तल की शादी में रानी मुखर्जी, शाहरुख खान, सैफ अली खान और जूही चावला जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय ने भी इस शादी में डांस परफॉर्मेंस दी थी।
67
इस शादी में कोलकाता के मशहूर शेफ मुन्ना महाराज को पेरिस इनवाइट किया गया था। मुन्ना महराज ने शादी में आए मेहमानों के लिए रॉयल फूड परोसा था।
77
एलएल मित्तल की बेटी वनीशा का जन्म 1980 में लंदन में हुआ था। वनीशा ने मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। 2004 में उनकी शादी दिल्ली के इनवेस्टमेंट बैंकर और बिजनेसमैन अमित भाटिया से हुई। हालांकि, ये शादी लंबे समय तक नहीं चली और 10 साल बाद यानी 2014 में दोनों का तलाक हो गया।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News