दुनिया का यह सबसे अमीर शख्स फ्यूचर-रिलायंस डील के है खिलाफ, जानें कैसी है इसकी लाइफस्टाइल

बिजनेस डेस्क। ई-कॉमर्स वेबसाइट (E-Commerce Website) अमेजन (Amazon) के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। जेफ बेजोस की कुल संपत्ति करीब 188 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, इनकी संपत्ति में इस साल करीब 121 करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। इस इंडेक्स में जेफ बेजोस दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में टॉप पर बने हुए हैं। जेफ बेजोस ने अमेजन को दुनिया की टॉप कंपनी बना दिया है। ई-कॉर्मस के क्षेत्र में आज कोई भी कंपनी इसका मुकाबला नहीं कर सकती। हाल ही में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और किशोर बियाणी के फ्यूचर ग्रुप (Future Group) के बीच हुई डील का विरोध करने की वजह से जेफ बेजोस चर्चा में हैं। जेफ बेजोस ने इस डील पर रोक लगाने के लिए पहले सिंगापुर इंटरनेशन आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) से अंतरिम आदेश पारित करवा लिया। इसके बाद यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में गया। बता दें कि किशोर बियाणी ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से 24,713 करोड़ रुपए की डील की है, जिसके तहत फ्यूचर ग्रुप पर मुकेश अंबानी का अधिकार होगा। अमेजन के सीईओ का कहना है कि फ्यूचर ग्रुप में अमेजन ने भी निवेश किया है, इसलिए किशोर बियामी को यह सौदा करने का अधिकार नहीं है। अब यह मामला अदालत में है। बहरहाल, देखते हैं दुनिया के इस सबसे धनी शख्स की कैसी है लाइफस्टाइल।    

Asianet News Hindi | Published : Nov 19, 2020 10:23 AM IST

112
दुनिया का यह सबसे अमीर शख्स फ्यूचर-रिलायंस डील के है खिलाफ, जानें कैसी है इसकी लाइफस्टाइल

जेफ बेजोस की उम्र अब 56 साल की हो गई है। इनकी पहली पत्नी का नाम मैकेंजी स्कॉट (MacKenzie Scott) है। वे एक फेमस नॉवेलिस्ट और राइटर हैं। जेफ बेजोस को उनसे पहली ही नजर में प्यार हो गया। तब अमेजन कंपनी नहीं बनी थी। दोनों ने मिल कर अमेजन को इस्टैब्लिश किया। लेकिन बाद में जेफ बेजोस  का अफेयर लॉरेन सांचेज (Lauren Sánchez) नाम की एमी अवॉर्ड विनर (Emmy Award-winner) अमेरिकी न्यूज एंकर, एंटरटेनमेंट रिपोर्टर, एक्ट्रेस और पायलट से हो गया। लंबे समय तक उनके बीच अफेयर चलता रहा।  

212

लॉरेन सांचेज पहले से शादीशुदा थीं। जब जेफ बेजोस और सांचेज का यह अफेयर मीडिया में सामने आया तो जेफ बेजोस ने अपनी पत्नी मैकेंजी को तलाक दे दिया। वहीं, सांचेज ने भी अपने पति को तलाक दे दिया और दोनों ने शादी कर ली। उस वक्त लॉरेन सांचेज की उम्र 49 साल थी। 

  
  

312

जेफ बेजोस का यह अफेयर सीक्रेटली कई सालों से चल रहा था। जब अमेरिकी मीडिया में सामने आया तो हंगामा मच गया, क्योंकि जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी सामने आ गई थीं। लेकिन जेफ बेजोस का बिजनेस एम्पायर लगातार बढ़ती ही गया। उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) लॉन्च करके दुनिया के पैमाने पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। इस तस्वीर में जेफ बेजोस बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो की लॉन्चिंग के एक इवेंट में दिख रहे हैं। 

412

बेशुमार संपत्ति के मालिक जेफ बेजोस की लाइफस्टाइल शाही है। लॉरेन सांचेज के साथ जब उनके रोमांस की खबरें आ रही थीं, तब उन्होंने कहा था कि एक मीडिया ग्रुप ने उनकी अंतरंग तस्वीरें पब्लिश करने की धमकी दी है। बाद में जेफ बेजोस ने अमेरिका के 141 साल पुराने अखबार 'द वॉशिंगटन पोस्ट' को 23 करोड़ डॉलर में खरीद लिया। इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद इसी अखबार ने जेफ-सांचेज की अंतरंग तस्वीरें प्रकाशित करने की बात कही होगी। 

  
  

512

जेफ बेजोस का पहली पत्नी मैकेंजी से बहुत ही खूबसूरत रिश्ता था। दोनों ने मिल कर अमेजन जैसी कंपनी खड़ी की थी। मैकेंजी का कहना था कि जेफ बेहद अच्छे इंसान हैं। वहीं, जेफ बेजोस भी मैकेंजी के लिए अपनी पसंद की चीजें खरीदते थे। मैकेंजी ने राइटिंग की फील्ड में काफी नाम कमाया। जब बेजोस का सीक्रेट अफेयर सामने आया तो उन्होंने तलाक देने में देर नहीं की।  

612

जेफ बेजोस बेहद रंगीन मिजाज के इंसान हैं। उनके पास इतनी दौलत है कि वे पल में जो चाहें, हासिल कर सकते हैं। लॉरेन सांचेज से शादी करने के बाद एंटरटेनमेंट बिजनेस में उनकी रुचि बढ़ी है और उन्होंने इसमें काफी इन्वेस्टमेंट किया है। उनका अमेजन प्राइम वीडियो बेहद सक्ससेसफुल वेंचर साबित हो रहा है। 

  
  

712

अमेजन प्राइम वीडियो की लॉन्चिंग के एक मौके पर एंटरटेनमेंट जगत की नामचीन हस्तियों के साथ जेफ बेजोस और उनकी वाइफ लॉरेन सांचेज। लॉरेन सांचेज खुद भी एक बड़ी सेलिब्रिटी हैं। 

812

जेफ बोजोस ने अमेरिका और दूसरे देशों में करोड़ों डॉलर की प्रॉपर्टी खरीद रखी है। उनके पास कितने लग्जीरियस घर हैं, इसका कोई हिसाब नहीं है। जेफ बेजोस ने वॉशिंगटन में 2016 में एक घर खरीदा था, जो पहले टेक्स्टाइल म्यूजियम था। यह विशाल म्यूजियम जेफ बेजोस ने 23 मिलियन डॉलर में खरीदा था। 

912

जेफ बेजोस सच्चे मायने में एक कारोबारी हैं। अमेजन के लिए भारत बहुत बड़ा मार्केट साबित हो रहा है। अमेजन को भारत से काफी मुनाफा होता है। शायद यही वजह है कि जेफ बेजोस दीपावली मनाना नहीं भूलते। उन्हें यह भारतीय त्योहार काफी पसंद हैं। यह तस्वीर पिछले साल दीपावली के मौके की है।  

1012

जेफ बेजोस की स्पेस टूरिज्म में काफी रुचि है। वे एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे भविष्य में अंतरिक्ष यात्रा करना सबके लिए संभव हो सके। इसे उन्होंने ब्ल्यू ऑरिजिन और रॉकेट फैक्ट्री का नाम दिया है। इसके अलावा रोबोट टेक्नोलॉजी में भी उन्हें इंटरेस्ट है। उनके पास कई डॉग हैं, लेकिन उन्होंने अपने लिए एक रोबोट डॉग भी बनवाया है।
  
  

1112

जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन का मुख्य ऑफिस अमेरिका के सिएटल मे है। इसे बनवाने में 10 साल से भी ज्यादा समय लगा और करीब 4 अरब डॉलर की लागत आई। ऐसा शानदार ऑफिस दुनिया में शायद ही कोई हो। 

1212

अमेजन के मुख्यालय के विशाल कैम्पस में कांच के 3 गुंबदनुमा ढांचों में 400 प्रजातियों के करीब 40 हजार पौधे लगे हैं। जेफ बेजोस पर्यावरण को लेकर काफी जागरूक हैं। उन्होंने अपने ऑफिस का माहौल बहुत अच्छा बना कर रखा है। वहां काम करने वाले लोगों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। जेफ बेजोस अपने ऑफिस के सभी कर्मचारियों से बेहतर संबंध बना कर रखते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos