अपनी जेठानी से इतनी गरीब हैं अनिल अंबानी की पत्नी, एक ही परिवार का होकर भी अलग-अलग है रुतबा

बिजनेस डेस्क : अंबानी परिवार यूं तो अपने लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, पर इस परिवार की दोनों बहुएं नीता अंबानी और टीना अंबानी एक - दूसरे से काफी अलग है। नीता अंबानी लाइमलाइट में बनी रहती है जबकि टीना अंबानी लाइमलाइट से कोसो दूर है। दोनों को साथ में भी बहुत कम ही देखा जाता है। आइए आज अंबानी बहुओं के बारे में जानते हैं और बताते हैं कि, क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के बाद टीना अंबानी ने छोड़ा लाइमलाइट।

Asianet News Hindi | Published : Aug 14, 2020 6:05 AM IST / Updated: Aug 14 2020, 11:40 AM IST

19
अपनी जेठानी से इतनी गरीब हैं अनिल अंबानी की पत्नी, एक ही परिवार का होकर भी अलग-अलग है रुतबा

टीना अंबानी की शादी अनिल अंबनी जबकि, नीता अंबानी की शादी मुकेश अंबानी से हुई थी। दोनों ही धीरूभाई अंबानी के बेटे हैं।

29

शादी के बाद अंबानी परिवार की दोनों बहुओं की लाइफस्टाइल काफी बदल गई। जहां शादी से पहले नीता ग्लैमर लाइफ से बेखबर थी वहीं टीना अंबानी बॉलीवुड एक्ट्रेस थी। नीता अंबानी एक प्राइमरी स्कूल टीचर थीं और फैशन की दुनिया से कोसो दूर थी।

39

टीना अंबानी ने बॉलीवुड में 35 से ज्यादा फिल्में की हैं। साल 1975 में टीना ने इंटरनेशनल टीन प्रिंसेस कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अवॉर्ड भी जीता था।

49

टीना के फैशन स्टाइल और ब्यूटी ने अनिल अंबानी को दीवाना बना दिया और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद टीना ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली, लेकिन शादी के बाद उनका ग्लैमर की दुनिया से नाता टूट गया।

59

वहीं अब बात करें नीता अंबानी कि, मिडल क्लास फैमली में पैदा हुई नीता को घर चलाने के लिए 800 रुपए महीने की तनख्वाह पर स्कूल में टीचर की नौकरी करनी पड़ती थी। उस वक्त नीता फैशन और ग्लैमर की दुनिया से बिल्कुल अनजान थी।

69

एक बार बिडला परिवार के एक प्रोग्राम में नीता अंबानी ने भरतनाट्यम किया था। नीता अंबानी के डांस से मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी काफी प्रभावित हो गए और उन्होंने नीता को अपने घर की बहू बनाने का फैसला लिया।

79

शादी के बाद नीता अंबानी ने ना केवल अपना फैशन सेंस और लाइफस्टाइल को बदला बल्कि उन्होंने अंबानी परिवार के बिजनेस को भी बखूबी संभाला।

89

साल 2010 में मुकेश और नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना की।  जिसकी संस्थापक व चेयरपर्सन नीता अंबानी हैं। साथ ही वह मुंबई इंडिन्स की भी ओनर हैं।

99

दोनों बहुओं के बच्चों की भी बात करें तो, नीता अंबानी के बच्चे काफी फेमस है जबकि, टीना के दोनों बच्चों को कम लोग ही जानते हैं।नीता अंबानी के तीन बच्चों अनंत अंबानी, ईशा अंबानी और आकाश अंबानी है और टीना के बेटे जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos