बिजनेस डेस्कः जरा आंख बंद करके बियर खुलने की आवाज को याद करें। थोड़ी देर के लिए यह आपको रुमानी एहसास करा देगा। दुनिया में ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें हर रोज इस आवाज को सुनने की आदत होगी। लेकिन हमारी आप से दरख्वास्त है कि आप थोड़ा संभल कर पीएं। टेस्ट ले कर पीएं। बहरहाल, आपको जानकारी दें कि अगस्त के पहले शुक्रवार को इंटरनेशनल बियर डे मनाया जाता है। ऐसे में आपको जानकारी देते हैं कि मार्केट में Beer की तमाम प्रकार हैं। सबके टेस्ट के हिसाब से बियर है जो कि ज़्यादा महंगी भी नहीं है। अगर आप भी हमेशा एक ही ब्रांड की बियर लेते हैं तो हम आपके लिए 200 रुपये के अंदर की कुछ बियर के ब्रांड्स लाए हैं। एक बार इन्हें भी आजमा कर देखिये।
इस बियर की कीमत लगभग 180 रुपए है। यह बियर आपको किसी आम लिकर शो रूम या शराब की दुकान में नहीं मिलेंगे। इसे बड़े आउटलेट में लाया जाता है।
210
Peroni Beer
इस बियर की कीमत लगभग 130 रुपए है। यह बियर भी किसी आम शॉप में नहीं मिलेगा। पेरोनी के शौकीन लोग ज्यादातर इसी की डिमांड करते हैं।
310
Heineken Beer
अगर आप गोवा गए होंगे तो बीच किनारे वेटर आपको सबसे पहले यही बियर ऑफर करता है। अब आप चाहें, तो अपना ऑर्डर बदल सकते हैं। इसकी कीमत लगभग 105 रुपए है।
410
KingFisher Ultra Max
किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स लेजर बियर होता है। इसका मतलब यह है कि इसमें स्ट्रॉन्ग टेस्ट नहीं आता है। इसकी कीमत लगभग 150 रुपए है।
510
Tuborg Beer
इस बियर की पैकिंग के लोग दीवाने हैं। बिना किसी ओपनर के कहीं भी ढक्कन खोल सकते हैं। यह स्ट्रॉन्ग बियर होता है। हालांकि इसका लाइट बियर को भी आप टेस्ट कर सकते हैं। इसकी कीमत लगभग 100 रुपए है।
610
Miller High Life Beer
लगभग 160 रुपए की यह बियर आपको शायद पसंद ना आए, लेकिन इसका अलग टेस्ट अपने-आप में लाजवाब होता है। इस बियर के शौकीन इसे ढूंढते हुए कहींभी जा सकते हैं।
710
Bee Young Crafted Strong Beer
यह स्ट्रॉन्ग बियर है। लगभग 130 रुपए इसकी कीमत है। बियर का बोतल आपको पसंद ना आए, लेकिन बियर का टेस्ट काफी स्मूथ होता है।
810
Sol Beer
इस बियर की कीमत 180 रुपए है। लोग इसे थोड़ा कम पसंद करते हैं। क्योंकि यह थोड़ा महंगा हो जाता है। लेकिन शौकीन लोग इसे जरूर पीते हैं।
910
Buho Blonde Beer
बियर का थिक टेस्ट आपके जुबान पर एक अलग सा मनमोहक टेस्ट छोड़ देता है। इसकी कीमत 170 रुपए है। अगर आपने यह बियर ट्राई नहीं की है, तो इसे आज ही ट्राई करें। आज दिन भी खास है।
1010
Brewdog Lost Lager
इसकी कीमत लगभग 200 रुपए है लेकिन इसका टेस्ट बिल्कुल पैसा वसूल है। ज्यादातर कैफे में आप इस बियर को कंज्यूम करते हुए लोग देख ही लेंगे। बस अब क्या है, आज ही ट्राई करें।