Published : Nov 01, 2019, 01:16 PM ISTUpdated : Nov 01, 2019, 01:32 PM IST
मुंबई. दुनिया के जानेमाने उद्योगपति व रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार बिजनेस के अलावा फिटनेस के मामले में भी आम लोगों के लिए एक मिसाल है। केवल मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार की वेट लॉस की जर्नी वाकई शानदार है। जिसकी गवाह है पहले और वर्तमान की कुछ तस्वीरें।
मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी साल 2016 में वेट लॉस के कारण चर्चा बटोर रहे थे। अनंत अंबानी कई साल तक मोटापे से जूझ रहे थे। अनंत अंबानी ने एक्सरसाइज और डाइट कंट्रोल के जरिए अपने वजन को घटाया है। जिसमें अनंत अंबानी ने 18 महीने में 108 किलो वजन घटाया था। अनंत अंबानी के ट्रेनर विनोद चन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कुछ मेडिकल कारणों से भी अनंत अंबानी का वजन काफी बढ़ गया था। ऐसे में उन्होंने अपने डेली रूटीन और तौर तरीकों में अहम बदलाव लाया था। जिसके कारण वह आज इतने फिट नजर आ रहे हैं।
25
मुकेश अंबानी की वाइफ और मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी का स्टाइल स्टेटमेंट काफी अच्छा है। नीता अंबानी ने इसके लिए काफी वेट लॉस किया है। अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण ही नीता अंबानी हर बड़े इवेंट के रेड कार्पेट पर बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स की लिस्ट में सबसे ऊपर रहती हैं।
35
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की तरह ही उनके जुड़वे बच्चे ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने भी अपने सेहत पर खासा ध्यान दिया है। जिसमें दोनों ने काफी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। आकाश अंबानी ने काफी वेट लॉस किया है, अब अपने फिट अवतार में वह शानदार नजर आ रहे हैं। पहले कि तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंबानी परिवार ने किस प्रकार से हेल्थ को लेकर जीतोड़ मेहनत की है।
45
आकाश अंबानी की तरह ही उनकी जुड़वा बहन ईशा अंबानी ने भी अपना काफी वेट लॉस किया है। ईशा अंबानी ने अपनी शादी में फैशन गोल दिए थे। इन फोटोज में ईशा अंबानी का ट्रांसफॉर्मेशन साफ तौर पर देखा जा सकता है।
55
मुकेश अंबानी इन तस्वीरों में हमेशा की तरह विनम्र नजर आ रहे हैं। दोनों फोटो को साथ देखें तो साफ पता चल रहा है कि मुकेश अंबानी ने अपना काफी वेट लॉस किया है। वजन घटाने के बाद अंबानी की पर्सनॉलिटी में जबरदस्त निखार आया है।