Published : Nov 18, 2019, 06:42 PM ISTUpdated : Nov 18, 2019, 06:43 PM IST
नई दिल्ली. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स भारत के दौरे पर हैं। गेट्स तीन दिनों के लिए भारत की यात्रा पर हैं। गेट्स ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के मंत्रालय के साथ मिलकर भारतीय पोषण कृषि कोष को लॉन्च किया, जिससे किसानों को फसल भंडारण में काफी लाभ मिलेगा। अपने दौरे की शुरुआत गेट्स ने बिहार से किया था।
बिल गेट्स बिहार में इससे पहले भी कई बार आ चुके हैं। दरअसल बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन के तहत वे दुनियाभर में बाल शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम कर रहे हैं। बिहार के दौरे पर वे अपनी पत्नी के साथ नजर आए थें। बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन भारत में लंबे समय से काम कर रहा है।
28
बिहार सरकार के साथ मिलकर बिल गेट्स का यह फाउंडेशन स्थानीय बच्चों की प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य पर लगातार कई वर्षों से काम कर रही है। पहले की तुलना में बिहार में इसका सकारात्मक परिणाम भी देखा जा रहा है। शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर बिहार सरकार के साथ मिलकर कर रहा बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन को सफलता भी मिल रही है।
38
अपने बिहार दौरे पर पत्नी के साथ गांवों में पैदल चलते हुए जमीनी सुधार पर नजर रखते हैं। बिल की पत्नी मेलिंडा स्थानीय महिलाओं के साथ काफी सहज और जुड़ी नजर आती हैं।
48
भारत के दौरे पर आए बिल ने एक साक्षात्कार में कहा कि केन्द्र सरकार के डिजिटल पेमेंट की काफी तारीफ करते हुए कहा कि इससे देश में नया आर्थिक स्वरूप को बढ़ावा मिल रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले दशक में और बेहतर नजर आएंगे।
58
ब्लूमबर्ग के मुताबिक बिल गेट्स के पास करीब 7.89 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हाल ही में उन्होने अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस के पछाड़ शीर्ष स्थान दोबारा हासिल किया है।
68
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स साल 1995 से 2017 तक दुनिया के सबसे अमीर इंसान थे, बाद में साल 2018 में अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस ने बिल गेट्स को पछाड़ दुनिया के सबसे अमीर इंसान बनें।
78
गेट्स को मात्र 32 साल की आयु में फोर्ब्स ने उनको अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया था।
88
बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में कुल 1,44,106 कर्मचारी काम करते हैं, जिसका वर्तमान में प्रमुख भारतीय है। माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ सत्या नडेला है।