दुनियाभर के सबसे अमीर लोगों ने कोरोना संकट में किया दान, जानें अंबानी से लेकर ज़ुकेरबर्ग ने क्या किया डोनेट

बिजनेस डेस्क : कहते है ना परोपकार परमोधर्म: मतलब दूसरों के हित के लिए किया गया दान ही सबसे बड़ा धर्म हैं। यूं तो दुनिया में बहुत लोग हैं, जो करोड़ो रुपए कमा रहे हैं। पर कुछ ही ऐसे लोग है, जो अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा जरुरतमंदो को देते है। कोरोना काल के समय देश-दुनिया के कई बिजनेसमैन ऐसे है, जिन्होनें बड़े पैमाने पर जरुरतमंदों को सहयोग दिया है। इसकी सराहना हर कोई कर रहा है। आइए जानते है, कौन है वो बिजनसमैन जिन्होनें लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 10, 2020 10:39 AM IST / Updated: Aug 10 2020, 04:17 PM IST

15
दुनियाभर के सबसे अमीर लोगों ने कोरोना संकट में किया दान, जानें अंबानी से लेकर ज़ुकेरबर्ग ने क्या किया डोनेट

ऐमजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबित सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जेफ बेजोस ने कुल 3 अरब डॉलर का दान किये है। इस साल उनकी संपत्ति में 72 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जिसके चलते उनकी संपत्ति 187 अरब डॉलर हो गई है।

25

दुनियाभर के अमीरों में दूसरे नंबर पर बिल गेट्स आते हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में 50 अरब डॉलर का दान किया है। इस साल उनकी संपत्ति में 7.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है।

35

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं मार्क ज़ुकेरबर्ग । कोरोना संकट में इनकी संपत्ति में भी काफी इजाफा हुआ है। पिछले दिनों इन्होंने जियो प्लैटफॉर्म में करीब 44 हजार करोड़ का भारी निवेश किया था। ज़ुकेरबर्ग  लगभग 4 अरब डॉलर से ज्यादा का दान कर चुके है। उनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है।

45

दुनियाभर के अमीरों में चौथे नंबर पर एक भारतीय हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलाइंस इंडस्ट्रीस ने कोरोना संकट के बीच  पीएम केयर फंड में 500 करोड़ रुपये दान दिए थे। इसके अलावा 5-5 करोड़ रुपये गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए थे। इस साल उनकी संपत्ति में कुल 22 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जिसके चलते उनकी कुल संपत्ति 80.6 अरब डॉलर हो गई है।

55

टॉप - 5 बिलियनेयर की लिस्ट में पांचवे नंबर पर यूरोपियन बिजनसमैन बर्नार्ड ऑर्नोल्ट आते हैं। इस साल उनकी संपत्ति में कुल 25 अरब डॉलर की गिरावट आई है, इसके बाद भी उन्होंने कुल 226 मिलियन डॉलर का दान दिया है। उनकी कुल संपत्ति 80.2 अरब डॉलर है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos