इस समय देश में किसान आंदोलन की चर्चा की है। आमतौर पर माना जाता है कि खेती-किसानी में मुनाफा कम है। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप सही तौर-तरीके से किसानी करते हैं, तो आपके लिए यह नौकरी से बेहतर धंधा है। मिलिए..ये हैं अवतार सिंह। पंजाब के पठानकोट के एक गांव में रहते हैं। कभी विदेश में नौकरी करने गए थे। लेकिन अपने वतन की याद आती थी। जब लौटे, तो किसानी करने लगे। हालांकि शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया। लेकिन फिर इन्होंने गुड़ का उत्पादन शुरू किया और आज अच्छा-खासा कमा रहे हैं। स्मार्ट तरीके से इन्होंने यह काम शुरू किया। आज अन्य राज्यों में इनके गुड़ की डिमांड है। आइए पढ़ते हैं इनकी कहानी...
अवतार सिंह बताते हैं कि कोई भी काम सरल नहीं होता, लेकिन मुश्किल भी नहीं। जब वे विदेश से नौकरी छोड़कर भारत लौटे, तो लोगों का कहना था कि यह निर्णय गलत है। लेकिन जब उनका बिजनेस जमने लगा, तो वही लोग अब उनसे तौर-तरीके सीखने आने लगे हैं।
25
अवतार सिंह बताते हैं कि उन्होंने सबसे पहले कृषि विभाग द्वारा आयोजित कैंप में गुड़ बनाने का तौर-तरीका सीखा। फिर खुद प्रयोग किया। आज उनके गुड़ से कई लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
35
अवतार सिंह कहते हैं कि आप वो काम करिए, जो आपके यहां अनुकूल हो। जैसे पंजाब में गन्ना खूब होता है। इसलिए यहां गुड़ बनाना सरल है। इसके लिए कृष विभाग के कैंपों में जाकर तरीका सीख सकते हैं।
45
आप गन्ने के लिए सीधे किसानों से संपर्क करें। इससे अच्छा और बाजिव दामों पर गन्ना मिल सकेगा। अगर गन्ना नहीं मिल रहा, तो मंडी से भी खरीदा जा सकता है। अवतार के गुड़ बिजनेस से गन्ना किसान, ट्रांसपोर्ट के आदमी, मजदूर आदि को रोजगार मिला हुआ है।
55
अवतार सिंह कहते हैं कि इस तरह की चीजों के उत्पादन के लिए शुद्धता होना जरूरी है। अगर आपने खराब क्वालिटी का माल बेचा, तो ग्राहक धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। वहीं, इसके लिए अच्छी मार्केटिंग भी जरूरी है। अवतार सिंह कहते हैं कि किसी भी बिजनेस में धैर्य बहुत जरूरी है। किसी भी बिजनेस को चलने में टाइम लगता है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi