करियर डेस्क : हमने कई लोगों को कहते हुए सुना है कि डॉक्टर की लैंग्वेज या उनकी लिखावट पढ़ना यह समझना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन डॉक्टर्स के ऐसे बहुत से कॉमन वर्ड्स होते हैं जो वो हमेशा अपने पर्चे पर लिखते हैं। जैसे की Rx, AC और AMP आदि। आम इंसान को इन शॉर्टफॉर्म्स को समझने में काफी मुश्किल आती है इसे लेकर या तो मेडिकल स्टोर वाले से पूछना पड़ता है या फिर गूगल करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं डॉक्टर्स के लिखे हुए ऐसे 10 शब्द जिनके मतलब आप को जानना बहुत जरूरी है।
Rx
आपने देखा होगा कि डॉक्टर्स हमेशा अपने पर्च की शुरुआत में Rx का चिन्ह बनाते हैं। जिसका मतलब होता है टेक (Take) यानी कि लेना। अगर डॉक्टर किसी पर्चे पर आरएक्स लिखते हैं और उसके बाद वह दवाओं के नाम लिखते हैं तो उसका मतलब यह दवाएं आपको लेनी हैं।
210
AC
अगर डॉक्टर ने अपने पर्चे पर AC लिखा हुआ है इसका मतलब जो दवा डॉक्टर ने आपको प्रिसक्राइब की है, उसे खाने से पहले खाना हैं।
310
PC
पीसी अगर डॉक्टर ने अपने पर्चे पर PC लिखा है, तो इसका मतलब होता है कि जो दवाएं आपको प्रिसक्राइब की गई हैं उससे आपको खाने के बाद खाना हैं।
410
OD
अगर दवाओं को लेने के लिए डॉक्टर ने OD का चिन्ह बनाया है तो इसका मतलब होता है कि वह दवा आपको दिन में सिर्फ एक ही बार लेनी है।
510
BD
डॉक्टर ने अपने पर्चे पर यदि BD लिखा हुआ है तो उसका मतलब होता है कि वह दवा आपको दिन में दो बार लेनी है।
610
TD
वहीं अगर डॉक्टर ने अपने पर्चे पर TD लिखा हुआ है इसका मतलब होता है thrice in a day यानी कि यह दवा आपको दिन में तीन बार लेनी है।
710
QD
अगर डॉक्टर के पर्चे पर दवाओं के साथ QD लिखा हुआ है, तो उसका मतलब होता है कि ये दवा आपको दिन में चार बार लेनी है।
810
SOS
कई बार डॉक्टर अपने पर्चे पर SOS लिखते हैं इसका मतलब होता है कि जब आपको दवा की जरूरत पड़े तभी आप उस दवा का सेवन करें। ऐसा अक्सर है बुखार या उल्टी आने की दवा के लिए डॉक्टर्स लिखते हैं। ताकि जब आप को बुखार या उल्टी आए तब आप दवा लें।
910
AMP
अगर डॉक्टर ने पर्चे पर AMP लिखा है इसका मतलब इंजेक्शन होता है, जो आपके लगवाना है।
1010
TAB
अगर डॉक्टर अपने पर्चे पर TAB लिखते हैं तो इसका मतलब टेबलेट या फिर गोली होता है।