बिस्तर पर पड़ी बीमार मां की सेवा करते करते अफसर बना बेटा, ऐसा है बिहार के लाल का संघर्ष

Published : Mar 27, 2020, 11:21 AM ISTUpdated : Mar 27, 2020, 12:53 PM IST

पटना. मां-बाप के लिए बच्चे किसी भी मुश्किल से लड़ने को तैयार रहते हैं। ऐसे ही एक युवा लड़के ने जब अपने मां-पिता को बीमार देखा तो पढ़ाई छोड़ने की ही ठान ली। पर मां के कहने पर उसने फिर से एग्जाम दिया और अधिकारी बन गया। उसके कंधों पर बिस्तर पर पड़े माता-पिता की सेवा की जिम्मेदारी थी। मां-बाप की सेवा के साथ-साथ ही वो पढ़ाई भी करता रहा और एक दिन अफसर बन ही गया। IAS, IPS, IRS सक्सेज स्टोरी में हम आपको आज उस शख्‍स से मिलाने जा रहे हैं जिसने मुसीबतों में भी हार नहीं मानी।

PREV
16
बिस्तर पर पड़ी बीमार मां की सेवा करते करते अफसर बना बेटा, ऐसा है बिहार के लाल का संघर्ष
इस शख्‍स का नाम है शेखर कुमार लगातार संघर्ष के बाद शेखर ने अपना अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। बिहार से ताल्‍लुक रखने वाले शेखर ने मां-बाप की सेवा करते हुए ये मुकाम हासिल किया।
26
शेखर ने स्‍कूल की पढ़ाई बिहार से थी, लेकिन 10वीं के बाद दिल्‍ली आ गए थे। यहां से उन्‍होंने आगे की पढ़ाई पूरी की। शेखर हालांकि प्रोफेसर बनना चाहते थे लेकिन उनके माता-पिता का सपना तो कुछ और ही था।
36
रिपोर्ट के मुताबिक बचपन में शेखर के माता-पिता कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे। इस एक्सीडेंट में मां पेरेलाइज हो गईं थी जबकि पिता कोमा में चले गए थे। उस दौरान शेखर और उनके भाई दोनों को ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इस एक्सीडेंट के बाद पिता डिप्रेशन में चले गए थे, लेकिन मां के विश्वास ने उन्हें फिर से उठने के लिए हौसला दिया।
46
मां के कहने पर शेखर ने फिर से पढ़ाई शुरू की और दिल्ली से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वे अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए। हालांकि इस एक्सीडेंट के बाद शेखर बुरी तरह टूट चुके थे लेकिन फिर भी पिता के सपोर्ट ने उन्‍हें हिम्‍मत दी। (प्रतीकात्मक फोटो)
56
पहली बार जब वो परीक्षा देने गए, तब परीक्षा में 10 मिनट लेट पहुंचने की वजह से उन्हें पेपर नहीं देने दिया गया। इसकी वजह से उनका पूरा साल बर्बाद हो गया। इस घटना के बाद उन्‍होंने UPSC में जाने का सपना ही छोड़ दिया था। (प्रतीकात्मक फोटो)
66
एक बार परीक्षा छुटने के बाद उन्होंने बैंक की भी परीक्षा दी थी, जिसमें वो सेलेक्ट हो गए थे। इसके बाद मां के कहने पर उन्होंने फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी, जिसमें वो सेलेक्ट हो गए। उन्‍होंने देश की सबसे प्रतिष्‍ठित और कठिन परीक्षाओं में शुमार UPSC की परीक्षा क्रैक करके इतिहास रच दिया।। साल 2010 में शेखर आईआरएस (Indian Revenue Service) ऑफिसर बन गए। (प्रतीकात्मक फोटो)

Recommended Stories