करियर डेस्क. दुनियाभर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे (Christmas Day) मनाया जाा है। इस दिन ईसा मसीह (Jesus) का जन्म हुआ था। हर साल 25 दिसंबर को ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस मनाया जाता है। इसे मनाने के लिए कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। गह जगह क्रिसमस ट्री सजाया जाता है, तमाम जगहों पर लाल कपड़े पहने हुए सफेद दाढ़ी वाला सेंटा (Santa Claus) बच्चों को गिफ्ट्स और खुशियां बांटता नजर आता है इसके अलावा भारत समेत दुनियाभर की कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों का जन्म भी 25 दिसंबर की तारीख को ही हुआ था। आइए हम आपको बताते हैं देश और दुनिया में किन-किन हस्तियां का जन्म हुआ था।
अटल बिहारी वाजपेयी
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का भी जन्म भी 25 दिसंबर को हुआ था। उनकी जन्म तिथि 25 दिसंबर 1924 है। उनका जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। अटल बिहारी की प्रारंभिक शिक्षा उनके निवास स्थान ग्वालियर से ही हुई। उन्होंने विक्टोरिया (अब लक्ष्मीबाई) कॉलेज स्नातक की पढ़ाई की है। कानपुर के डीएवीवी कॉलेज से इकोनोमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा होते ही उनकी रुची वकालत करने की होने लगी। उन्होंने एलएलबी में एडमिशन ले लिया।
25
धर्मवीर भारती
देश के प्रमुख साहित्यकारों में से एक डॉ धर्मवीर भारती का जन्म 25 दिसंबर, 1926 को हुआ था। आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक थे। वे एक समय की प्रख्यात साप्ताहिक पत्रिका धर्मयुग के प्रधान संपादक भी थे। डॉ धर्मवीर भारती को १९७२ में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनका उपन्यास गुनाहों का देवता सदाबहार रचना मानी जाती है।
35
मदन मोहन मालवीय
भारत के महान शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय का जन्म 25 दिसंबर 1861 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। उनका जीवन देश और शिक्षा को समर्पित था। 1884 में बीए की डिग्री हासिल की। वह पूरे भारत में अकेले ऐसे शख्स हैं जिन्हें 'महामना' की उपाधि दी गई है। देश में उच्च शिक्षा के लिए मदन मोहन मालवीय ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की स्थापना की। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।
45
नौशाद
नौशाद का जन्म 25 दिसम्बर 1919 को लखनऊ में मुंशी वाहिद अली के घर में हुआ था। वह 17 साल की उम्र में ही अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई चले गए थे। शुरुआती संघर्षपूर्ण दिनों में उन्होंने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम कमाया।
55
बाबा रामदेव
योगगुरु बाबा रामदेव का जन्म 25 दिसंबर 1965 में हुआ। उनका जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने दुनियाभर में योग और आयुर्वेद को एक अलग पहचान दिलाई। बाबा रामदेव का स्थान इस वक्त देश की चर्चित हस्तियों में है।