Civil Services Exam 2022: UPSC एग्जाम की कर रहे हैं तैयारी, जानें प्रैक्टिस का तरीका और पेपर पैटर्न

करियर डेस्क :  संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी प्रीलिम्स 2022 (UPSC Prelims 2022) ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी, 2022 को खत्म हो गई है। इसका पेपर 5 जून, 2022 को आयोजित किया जाएगा। यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को मेन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1011 पदों पर भर्तियां की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन खत्म होने के साथ ही इसे लेकर उम्मीदवारों की टेंशन बढ़ गई है कि, कैसे देश का सबसे कठिन एग्जाम को पास किया जाए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को जरूरी टिप्स (Best tips to crack UPSC)...

Asianet News Hindi | Published : Feb 23, 2022 4:47 AM IST

18
Civil Services Exam 2022: UPSC एग्जाम की कर रहे हैं तैयारी, जानें प्रैक्टिस का तरीका और पेपर पैटर्न

एग्जाम पैटर्न
UPSC प्रीलिम्स एग्जाम में पेपर- I और II शामिल हैं। ये पेपर 400 अंक का होगा। जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप और मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर- I में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इतिहास और संस्कृति, भूगोल, भारतीय राजनीति, भारतीय अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और पारिस्थितिकी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महत्व विषयों से सवाल आते हैं। वहीं, पेपर- II जनरल स्टडी का होता है, जिसे क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक चाहिए। याद रखें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है और हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाते हैं।

28

टाइम मैनेजमेंट
जो समय आप तैयारी में देते हैं, उसे इनवेस्टमेंट मानें और मन लगाकर पढ़ाई करें। अगर आप ईमानदारी से सही रणनीति बनाकर मेहनत करेंगे तो आपको जल्द सफलता मिलेगी। जैसा कि, अभी पेपर के लिए लगभग 3 महीने का वक्त नहीं बचा है, तो आप अपने कमजोर विषयों पर फोकस करने के साथ ही स्ट्रांग विषयों को भी और मजबूत करें। साथ ही प्री के साथ-साथ मेंस की तैयारी भी करते जाएं।

38

पुराने पेपर सॉल्व करें
UPSC की तैयारी के समय पिछले चार-पांच साल के प्रश्न-पत्र जरूर सॉल्व करें। इससे आपकी मेमोरी तो शॉर्प होगी ही, साथ ही आपको टाइप पर पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस हो जाएगी। कई बार तो प्रश्न रिपीट भी हो जाते हैं। अगर आप लकी हुए और ऐसा हो गया तो बहुत फायादा मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  कोल इंडिया में चीफ और जनरल मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जानिए चयन प्रक्रिया और कैसे करें अप्लाई

48

NCERT किताबों से मदद लें
यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार NCERT किताबों से मदद ले सकते हैं। इसमें कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक की किताबें पढ़ना शुरू कर दें। इससे आपकी बेस मजबूत हो जाएगा।

58

नोट्स बनाएं
यूपीएससी क्रैक करने के लिए हर सब्जेक्ट के ब्रीफ नोट्स बनाना बहुत जरूरी है। इससे आप अपना सिलेबस खत्म करने के बाद रिवीजन कर पाएंगे। नोट्स बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप महत्वपूर्ण चीजों को शुरू में नोट कर लेते हैं और उसका रिवीजन बार-बार कर सकते हैं। 

68

करेंट अफेयर्स पर रखें नजर
कॉम्पिटेटिव एग्जाम में करेंट अफेयर्स की जानकारी होना बहुत जरूरी है, लेकिन कई बार उम्मीदवार पढ़ाई में इतना मग्न हो जाते है कि उनके आसपास समाज में क्या हो रहा है इसपर उनका ध्यान ही नहीं होता है। लेकिन यूपीएससी परीक्षा में करेंट अफेयर्स की जानकारी होना बहुत जरूरी है, इसलिए रोजाना अखबार पढ़ने की आदत डालें। इसका एडिटोरियल कॉलम आपके लिए बेस्ट रहता है।

78

इंटरटेंमेंट भी जरूरी
हर वक्त किताबी कीड़ा बने रहने से आपका पढ़ाई से इंटरेस्ट कम हो सकता है। ऐसे में आप अपने इंटरटेनमेंट या पढ़ाई से ब्रेक लेने के लिए कुछ समय जरूर निकालें। इसमें उन चीजों को आप करें जिससे आपको खुशी मिलती है जैसे की फिल्म देखना या कोई म्यूजिक सुनना आदि।

88

असफलता से निराश ना हो
जरूरी नहीं की आपको पहली बार में सफलता मिलें। कई बार यूपीएससी के पेपर में असफलता मिलती है, लेकिन निराश होने के बजाय आपको अपनी गलतियों को सुधारना चाहिए। इस तरह आप अगले प्रयास में बेहतर कर पाएंगे और सफलता हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ECL Recruitment 2022 : माइनिंग सरदार के 313 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई, जानिए वेतन और योग्यता

GATE Answer Key 2022: जारी हुई आंसर की, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें आसानी से चेक

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos