ये हैं पीएम मोदी के द्वारा पूछे गए 7 सवालों के सही जवाब, 'मन की बात' में युवाओं से पूछे थे ये प्रश्न

Published : Apr 24, 2022, 12:42 PM IST

करियर डेस्क. पीएम मोदी (Pm modi) ने रविवार को मन की बात (Maan ki Baat) कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश युवाओं से सात सवाल पूछे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं युवाओं से कुछ सवाल पूछना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि युवाओं का जनरल नॉलेज (general knowledge) कैसा है। पीएम मोदी ने युवाओं से म्यूजियम से जुड़े सवाल किए हैं। पीएम ने कहा- पीएम म्यूजियम युवाओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बन रहा है ऐसे में मेरा मन कर रहा है कि मैं आप लोगों से कुछ सवाल करूं। जो आपकी जनरल नॉलेज से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन सवालों के जवाब कैंडिडेट्स नमो ऐप के सोशल मीडिया पर #museumquiz के साथ शेयर कर सकते हैं। क्या पीएम मोदी के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब आप जानते हैं। आइए जानते हैं इन सवालों के क्या जवाब हैं।  

PREV
17
ये हैं पीएम मोदी के द्वारा पूछे गए 7 सवालों के सही जवाब, 'मन की बात' में युवाओं से पूछे थे ये प्रश्न

सवाल- गुलशन महल नाम की इमारत में कौन सा म्यूजियम है?
जवाब-
गुलशन महल मुंबई में है। इस इमारत में नेशनल म्यूज़ियम ऑफ़ इंडियन सिनेमा है। 
 

27

सवाल- कौन से म्यूजियम में भारत के टेक्सटाइल से जुड़ी विरासत को सहेजे है?
जवाब-
केलिको वस्‍त्र संग्रहालय भारत के टेक्सटाइल से जुड़ी विरासत को संभाले हुए है। ये म्यूजियम अहमदाबाद में स्थिति है।  
 

37

सवाल- पीएम मोदी ने देश के युवाओं से तीसरा सवाल किया। विरासत- ए- खालसा पंजाब के किस शहर में है?
जवाब-
यह म्यूजियम आंनदपुर साहिब में है। 

47

सवाल- पीएम मोदी ने युवाओं से पूछा क्या आप जानते हैं देश के किस शहर में एक रेल म्यूजियम है? 
जवाब-
राष्ट्रीय रेल संग्रहालय नई दिल्ली में स्थिति है। 

57

सवाल - मुंबई में कौन सा म्यूजियम है, जहां करंसी का इवॉल्यूशन देखने को मिलता है?
जवाब-
भारतीय रिज़र्व बैंक मौद्रिक संग्रहालय है जहां करंसी का इवॉल्यूशन देखने को मिलता है। यह मुंबई में स्थिति है।  

67

सवाल- देश का एकमात्र पतंग म्यूजियम कहां है। यहां की सबसे बड़ी पतंग का आकार 22 बाई 16 फीट है?
जवाब-
देश का एकमात्र पंतग म्यूजियम अहमदाबाद में है। 

77

सवाल- भारत में डाक टिकट से जुड़ा नेशनल म्यूजियम कहां है?
जवाब-
यह संग्रहलय नई दिल्ली के डाक भवन में है। 
 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Photos on

Recommended Stories