विराट कोहली
दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों और कप्तानों में मशहूर विराट कोहली ने दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने एक इंटव्यू के दौरान बताया था, कि अंडर19 में सिलेक्शन होने के चलते उन्होंने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। विराट ने 9वीं तक की पढ़ाई विशाल भारती पब्लिक स्कूल से की। 9वीं के बाद उन्होंने पश्चिम विहार के सेवियर कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की।