सोशल मीडिया में पार्ट टाइम जॉब ऑफर से रहें सावधान, ऑनलाइन फ्राड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Published : May 17, 2021, 03:19 PM IST

बिजनेस/करियर डेस्क. हम कोरोना वायरस (Covid-19 ) के युग में जी रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर कंपनियों ने अपने स्टॉफ को 'वर्क फ्रॉम होम' (Work From Home) कर दिया है। आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों को इस वायरस से बचाने के लिए वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दे रही हैं। वायरस के कारण कई लोगों की नौकरी चली गई (lost jobs in pandemic) और वे अपने घर का खर्च चलाने के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन काम की खोज रहे हैं। बेरोजगारी (unemployment) की इस स्थिति ने घोटालेबाजों की गैंग भी एक्टिव हो गई है जो सोशल मीडिया (social media) पर घर से पार्ट टाइम काम दिलाने के नाम पर लोगों के साथ धोखा कर रही हैं। आइए जानते हैं ऐसे लोगों से कैसे बचें?

PREV
17
सोशल मीडिया में पार्ट टाइम जॉब ऑफर से रहें सावधान, ऑनलाइन फ्राड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

नहीं शेयर करें ये डिटेल
डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट और दिल्ली के पॉलिटिकल एडवाइजर संदीप वशिष्ठ ने बताया कि इस महामारी में अपनी नौकरी गंवाने वाले व्यक्ति को ढूंढना आसान है। ऐसे में घोटालेबाज सोशल मीडिया पर एक नकली एकाउंट बनाते हैं और वर्क फॉर होम के नाम पर पैसों की डिमांड करते हैं। जिन लोगों को डिजिटल मीडिया की सझम नहीं होती है वो लोग आसनी से इनके जाल में फंस जाते हैं। आसानी से पैसा पाने के लिए ये लोग अपनी पर्सनल आईडी, बैंक आईडी, पासवर्ड और यहां तक ​​​​कि ओटीपी भी इनसे शेयर कर देते हैं।

27

पुलिस के डेटा से पता चलता है कि सबसे ज्यादा साइबर क्राइम क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए होता है। इस मामले में फेसबुक तीसरे स्थान पर हैं और लगभग 84,545 धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। 

37

इनके जाल में फंसने बचने के लिए क्या करें? 
संदीप वशिष्ठ ने बताया, इस दुनिया में कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता है। अगर कोई आपको बुलाता है और कहता है कि आपने कोई लॉटरी या पैसे जीते हैं, तो उनसे पूरी राशि दान में देने के लिए कहें। यह धोखाधड़ी का एक नया तरीका है आपके दोस्तों और रिश्तेदारों की सोशल मीडिया पर एक नकली प्रोफ़ाइल बनाना और फिर वे आपसे पैसे मांगने के लिए मैसेज करते हैं।

47

 फीलिंग के जरिए करते हैं ब्लैकमेल
स्कैमर्स आपकी फीलिंग से खिलवाड़ करते हैं। उनको लगता है कि किसी रिलेटिव के पैसे मांगने पर आप पैसे देने से इंकार नहीं करेंगे। अगर आप इस तरह की हेल्प करते हैं तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं। 

57

 इन बातों का रखें ध्यान
संदीप वशिष्ठ ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए कई सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा- अपने खातों के पासवर्ड नियमित रूप से बदलें। मुफ्त उपहार और लॉटरी कॉल और संदेशों के ज्यादा बात नहीं करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय केवल प्रतिष्ठित और एन्क्रिप्टेड वेबसाइटों पर भरोसा करें।

67

 ऑनलाइन चैट की जगह सीधे कॉल करें
अपनी सोशल मीडिया गोपनीयता सेटिंग्स की जांच करें। सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करते समय सावधान रहें। मार्केटप्लेस पर बिना रीव्यू किए कोई सामान नहीं खरीदें। सामान का एक साथ पेमेंट नहीं करें। अगर आपके दोस्त को आर्थिक मदद की जरूरत है, तो ऑनलाइन चैट करने के बजाय उसे सीधे कॉल करके बात करें। 

77

 Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories