Published : Jul 18, 2022, 10:51 AM ISTUpdated : Jul 18, 2022, 11:09 AM IST
करियर डेस्क : ICSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर की सुलगना बसाक (Sulagna Basak) और चाइबासा का वेद राज (Ved Raj) की ऑल इंडिया सेकेंड रैंक आई है। उन्हें 98.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। प्रदेश के कई छात्र-छात्राओं का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। तीसरे नंबर पर भी राज्य की दो लड़कियां शामिल हैं। जमशेदपुर के मानव डालमिया और रांची की सुरभी कुमारी को थर्ड रैंक मिली है। टॉपर लिस्ट में जगह बनाने वालों में कोई इंजीनियर बनना चाहता है तो किसी का सपना IAS बन देश की सेवा करना है। यहां जानिए टॉपर्स का फ्यूचर प्लान और टॉप करने के लिए क्या अपनाई स्ट्रैटजी..
सुलगना बसाक, ऑल इंडिया 2nd रैंक
सुलगना बसाक को 99.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। उन्होंने ऑल इंडिया सेकेंड रैंक हासिल की है। वह हिलटॉप स्कूल जमशेदपुर की स्टूडेंट हैं। सुलगना अपने दादा प्रॉमिस बसाक की तरह इंजीनियर बनना चाहती हैं। बता दें कि सुलगना के पिता पार्था बसाक और मां सुमना बसाक भी इंजीनियर हैं। सुलगना बसाक ने बताया कि वह रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थी। वह रांची में आईआईटी जेईई और मैंस और एडवांस की तैयारी कर रही हैं। बेटी की पढ़ाई के लिए ही पूरी फफैमली जमशेदपुर से रांची शिफ्ट हो गया है। सुलगना को 500 में 498 अंक मिले हैं। अंग्रेजी में 98, गणित में 100, साइंस में 100 कंप्यूटर साइंस में 100 और सोशल स्टडीज में 100 नंबर मिले हैं।
25
IIT की तैयारी कर रहे वेद राज
वहीं, झारखंड के ही एक और स्टूडेंट वेद राज ने सेकेंड रैंक हासिल की है। वह संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाइबासा के छात्र हैं। देवघर में आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें कुल 498 नंबर मिले हैं। अंग्रेजी में 99, साइंस में 99, हिंदी में 99, सोशल साइंस में 100 और कंप्यूटर में 100 मार्क्स आए हैं। उनके पिता राजकुमार अग्रवाल चाइबासा में पीडब्लुडी विभाग में क्लर्क हैं जबकि मां रंजना राज संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाइबासा में टीचर हैं। वेद राज ने बताया कि वह रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के अलावा क्रिकेट खेलना और गाना सुनना उनकी हॉबी है।
35
IAS ऑफिसर बनना चाहते हैं कुमार आर्यन
पलामू के मेदिनीनगर के चियांकी में सेक्रेड हर्ट स्कूल के कुमार आर्यन ने टॉपर लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उन्हें 97.2 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। आर्यन का सपना है कि वह IAS ऑफिसर बनकर देश की सेवा करें। उनके पिता विनोद कुमार दुबे सहायक अध्यापक हैं। आर्यन ने बताया कि स्कूल की पढ़ाई के साथ -साथ सेल्फ स्टेडी पर ज्यादा फोकस किया। स्कूल में पढ़ाई का काफी अच्छा माहौल है, जिसका फायदा मिला।
45
आदित्य नारायण के घर खुशी
इस बार के रिजल्ट में झारखंड के छात्रों का रिजल्ट काफी शानदार रहा है। रांची के डोरंडा स्थित सेंट जेवियर स्कूल के आदित्य नारायण को ICSE 10वीं की परीक्षा 99 प्रतिशत अंक मिले हैं। बेटे की इस सफलता से पूरा परिवार खुश है। माता-पिता मिठाईयां बांट रहे हैं। आदित्य ने बताया कि वह हर दिन टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई करते थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचर को दिया है।
55
एक साथ पास हुए जुड़वा भाई
ICSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में दो जुड़वा भाईयों ने समान अंक लाकर परीक्षा पास की है। रांची के सेंट जेवियर में पढ़ने वाले दो जुड़वा भाई अर्नव और अवि के 97 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। अपनी इस सफलता पर दोनों काफी खुश हैं। उनका कहना है कि उन्होंने एक साथ पढ़ाई की और हर विषय पर बराबर समय दिया। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता में उनके माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों ने काफी सपोर्ट किया।