Published : Dec 11, 2022, 05:49 PM ISTUpdated : Dec 11, 2022, 05:51 PM IST
जॉब डेस्क। भारत महान विरासत वाला देश है। चाहे बात अद्भुत जगहों की हो, पर्व-त्योहारों की हो, भोजन की हो, संघर्ष की हो, संस्कृति विरासत की हो या फिर शानदार रूप से सफल उद्यमियों की। आज हम बात करेंगे भारत के टॉप-10 सीईओ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की, जो खुद को और अपनी कंपनी को ब्रांड बनाने में सफल रहे हैं। भारत में एशिया का सबसे धनी इंसान रहता है। इसके अलावा भी कई अमीर शख्स भारतीय ही हैं। दुनिया के सबसे लोकतांत्रिक देश भारत ने अपने सफल, सम्मानित, बौद्धिक और जोशीले इंसानों को इस योग्य बनाया है। बता दें कि किसी भी इंसान के जीवन में उसकी जीत को ही विजय मानक के तौर पर गिना जाता है। आइए जानते हैं कौन हैं देश के वे Top 10 CEO, जिनकी चर्चा हर तरफ रहती है।
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। उनकी उम्र करीब 64 साल है, जबकि उनकी कमाई 88.7 अरब डॉलर है।
210
गोपाल विट्टल भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनकी उम्र 54 साल है, जबकि कमाई साढ़े तीन अरब अमरीकी डॉलर है।
310
सीपी गुरनानी टेक महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। उनकी उम्र 62 साल है, जबकि कमाई 165 करोड़ है।
410
एसएन सुब्रह्मण्यम लार्सन एंड टुब्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनकी उम्र 61 साल है और कुल कमाई 48.45 करोड़ है।
510
कलानिधि मारन सन ग्रुप, सूर्या लिमिटेड, रेड एफएम, सन केबल विजन और सन पिक्चर्स के सीईओ हैं। उनकी उम्र 56 साल है। 260 करोड़ यूएस डॉलर है।
610
पवन मुंजाल हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनकी उम्र 61 साल है और कमाई करीब 370 करोड़ अमरीकी डॉलर है।
710
सलिल पारेख इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनकी उम्र 56 साल है, जबकि कमाई करीब 35 करोड़ है।
810
सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट इंडिया कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनकी उम्र 53 साल है और कमाई 250 मिलियन डॉलर है।
910
सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष हैं। करीब 72 साल की सावित्री भारत की सबसे अमीर महिला भी हैं। उनकी कमाई 2021 के हिसाब से 1740 करोड़ अमरीकी डॉलर है।
1010
गेंटर बश्चेक टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। 60 साल के गेंटर की कमाई करीब 22.55 करोड़ है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi