Published : Aug 23, 2021, 04:01 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:22 PM IST
करियर डेस्क. UPSC का इंटरव्यू राउंड हो या फिर किसी अन्य एग्जाम का कैडिडेट्स के मन में कई सारे सवाल रहते हैं। UPSC एग्जाम का इंटरव्यू काफी अहम होता है और मुश्किल भी माना जाता है। यहां अधिकारी कैंडिडेट्स के पसीने छुड़ा देते हैं। कड़ी मेहनत से अधिकारियों का दिल जीतने वाले ही अफसर बन पाते हैं। कई बार इंटरव्यू बोर्ड में बैठे आईएएस आधिकारी (UPSC Interview Board) कैंडिडेट्स की हाजिर जवाबी और IQ को चेक करने के लिए ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) भी सवाल पूछते हैं। तो कई बार सब्जेक्ट के बाहर के बिषयों पर भी सवाल करते हैं ऐसे में जो कैंडिडेट्स सोच समझकर सही जवाब देते हैं उन्हें ही जॉब मिलती है। मॉक टेस्ट के सहारे हम आपको बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे सवाल पूछे जाते हैं।
सवाल- हिन्दी के किस शब्द का उच्चारण करना असंभव है?
जवाब- श्रृंगार को इस तरह से लिखा जाता है लेकिन 'श्रृ' इसका उच्चारण नहीं किया जा सकता है। हिन्नदी में संभवत: 8 से 10 ऐसे शब्द हैं जिनका उच्चारण करना सबसे कठिन है।
29
सवाल- इंसान के बाद सबसे समझदार जीव कौन सा होता है?
जवाब- मानव के बाद सबसे समझदार जीव डाल्फिन है।
सवाल- संत कौन होता है?
जवाब- जिसके अंदर निस्वार्थ भाव हो, अध्यात्म का ज्ञान और जिसने मोह का त्याग कर दिया वही संत है। संत होने के लिए जरूरी नहीं है कि सांसरिक जीवन को छोड़कर तपस्या करने लगें।
49
सवाल- क्या अब भी भूत-प्रेत होते हैं?
जवाब- कैंडिडेट्स ने कहा- मैंने आज तक देखा नहीं है इसके बारे में कई बार कहानियां सुनी हैं। लेकिन ये कहानियां केवल गांव में ही होती है शहरों में नहीं। मुझे लगता है यह एक अंधविश्वास है।
सवाल- चाइना में क्रिकेट को लेकर लोकप्रियता क्यों नहीं है?
जवाब- मुझे लगता है जिन देशों में ब्रिटेन का सीधा कब्जा था वहां क्रिकेट की लोकप्रियता अधिक है। चाइना क्रिकेट के अलावा ओलंपिक खेलों पर फोकस करता है जिस कारण वहां क्रिकेट की लोकप्रियता कम है।
69
सवाल- कैप्टन किस तरह के होने चाहिए धोनी की तरह या फिर विराट की तरह?
जवाब- मुझे लगता है कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी की तरह होना चाहिए क्योंकि गुस्सा दिखाए बिना भी आप कूल रहकर बेहतर निर्णय ले सकते हैं।
सवाल- पाकिस्तान को छोड़कर हमारे सबसे बुरे रिलेशन किस पड़ोसी के साथ हैं?
जवाब- मुझे लगता है मैं चाइना के साथ हमारे रिलेशन सबसे बुरे है।
89
सवाल- इस्लाम को भारत में आने में 580 साल क्यों लगे?
जवाब-इसका सबसे बड़ा यहां के राजा थे कई वीर राजा थे जिन्होंने इस्लाम के विस्तार को रोक दिया था। दूसरा सबसे बड़ा कारण भूगौलिक कारण था।
99
सवाल- हमारे यहां केन्द्र शासित प्रदेश कितने प्रकार के हैं?
जवाब- हमारे यहां दो तरह के केन्द्र शासित प्रदेश हैं एक जहां विधानसभा है और एक जहां विधानसभा नहीं हैं।