Job Alert: इन 5 विभागों में निकली हैं बंपर वैकेंसी, सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को मिलेगी 34 हजार रुपए सैलरी

करियर डेस्क. अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job) के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। देशभर में कई विभागों में बंपर वैकेंसी (Vacancy) निकली हुए हैं। जो छात्र रेलवे (railway Jobs) में जाना चाहते हैं या फिर टीचर बनाना चाहते हैं सभी के लिए सुनहरा मौका है। अगर आपने इन भर्तियों के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं किन-किन विभागों में वैकेंसी निकली हैं। इनके लिए कैंडिडेट्स की योग्यता क्या है और सिलेक्ट होने पर उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी। आइए जानते हैं किन-किन विभागों में नौकरी निकली है।

Pawan Tiwari | Published : Apr 12, 2022 8:47 AM IST / Updated: Apr 12 2022, 02:22 PM IST

15
Job Alert: इन 5 विभागों में निकली हैं बंपर वैकेंसी, सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को मिलेगी 34 हजार रुपए सैलरी

हेडमास्टर पोस्ट के लिए भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालयों में हेडमास्टर के 6421 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स 21 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।  ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स bpsc.bih.nic.in या onlinebosc.bihar.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 50 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी की डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स के पास बीएड, बीएएड, बीएससी एड की डिग्री हो और 2012 या उसके बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की हो। नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

25


बैंक ऑफ बड़ौदा में जॉब
जो कैंडिडेट्स बैंक एग्जाम के लिए तैयारी कर रहे हैं उन कैंडिडेट्स के पास भी सुनहरा मौका है।  बैंक ऑफ बड़ौदा ने एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 अप्रैल, 2022 है। इस भर्ती के माध्यम से 26 पद भरे जाएंगे। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 25 से 40 साल होनी चाहिए। उसके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 साल के कोर्स की डिग्री होनी चाहिए। सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 18 लाख रुपए सालाना सैलरी का पैकेज मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक में क्लिक करें।  

35

रेलवे में भर्ती 
साउथ-वेस्टर्न रेलवे ने गुड्स ट्रेन मैनेजर के पोस्ट पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती 147 पदों के लिए है। कैंडिडेट्स 25 अप्रैल 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट rrchubli.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 से 42 साल होनी चाहिए। कैंडिडेट्स का किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

45

रबड़ बोर्ड में निकली वैकेंसी
रबर बोर्ड द्वारा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ये भर्ती फील्ड ऑफिसर के 34 पदों के लिए है। कैंडिडेट्स 2 मई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ज से कृषि या वनस्पति विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स ज्यादा डजानकारी के लिए rubberboard.gov.in पर जाकर नोटिफिकेश देख सकते हैं। सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 34800 रुपये का वेतन मिलेगा। 

55

ऊर्जा विभाग मे भर्ती
भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में वैकेंसी निकली है। नोटिफिकेशन के अनुसार, मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए भर्ती निकाली गई है। ये भर्ती 31 पदों के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, ipr.res.in पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं। इन पोस्टों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2022 है। भर्ती की डिटेल्स के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

इसे भी पढ़ें- Tricky Questions: किस देश में दो शादियों से इंकार नहीं कर सकते हैं पुरुष, जानें क्या है इसका जवाब

इसे भी पढ़ें-  Tricky Questions: किस देश में बिच्छु को तलकर खाया जाता है, जानिए क्या है इसका जवाब

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos