ब्यूटी विद ब्रेन: ये हैं देश की सबसे तेज तर्रार महिला अधिकारी, काम करने की शैली ऐसी की जनता करती है पसंद

Published : Apr 12, 2022, 11:30 AM IST

करियर डेस्क. देशभर में हर साल लाखों छात्र UPSC की तैयारी करते हैं। UPSC की तैयारी करने वाले हर छात्र को सफलता नहीं मिलती है। लेकिन कई छात्र ऐसे होते हैं जो संघर्ष करके इस मुकाम को हासिल करते हैं। हम आपको आज देश की कुछ ऐसी ही तेज तर्रार महिलाओं IAS और IPS अधिकारियों के बारे में बता रहे हैं जो किसी-किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रही हैं। इन महिला अधिकारियों के खूबसूरती की भी चर्चा होती है तो इनके द्वारा किए गए काम को भी सराहा जाता है। लेकिन कई महिला अधिकारी अपने बयानों के कारण भी सुर्खियों में रहीं। आइए जानते हैं कौन हैं ये महिला अधिकारी। 

PREV
16
ब्यूटी विद ब्रेन: ये हैं देश की सबसे तेज तर्रार महिला अधिकारी, काम करने की शैली ऐसी की जनता करती है पसंद

स्मिता सभरवाल
स्मिता सभरवाल का जन्म पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 1977 को हुआ।  ये अपने काम करने के तरीके को लेकर पश्चिम बंगाल में बहुत फेमस हैं इन्हें पीपुल्स अधिकारी के नाम से भी जाना जाता है। 22 साल की उम्र में उन्होंने UPSC में टॉप किया था। 

26

मेरिन जोसेफ
मेरिन जोसेफ केरल कैडर के सबसे कम उम्र की IPS अधिकारी है। उन्होंने 2012 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। मेरिन जोसेफ तब सुर्खियों में आईं थीं जब उन्होंने एक रेप के आरोपी को सऊदी अरब से पकड़ा था। 
 

36


मीरा बोरवंकर
मीरा बोरवंकर 1981 बैच की आईपीएस ऑफिसर रहीं। उन्हें ‘लेडी सुपरकॉप’ नाम से भी जाना जाता है। जलगांव में 1994 में हुए सेक्स स्कैंडल में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के बाद वो सुर्खियों में आईं थीं। वो अपने काम करने की शैली के कारण हमेशा से सुर्खियों में रहीं।  

46

बी चंद्रकला
बी चंद्रकला का नाम देश का हर आदमी जानता होगा। अपनी ईमानदार छवि के कारण ये महिला अधिकारी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।  वह यूपी कैडर की अधिकारी हैं।  

56

रिजू बाफना
रिजू बाफना उस समय सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने फेसबुक में एक पोस्ट डाली थी। उन्होंने लिखा था कि मैं दुआ करती हूं कि इस देश में कोई भी महिला जन्म नहीं ले।  बाफना 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 
 

66

नवजोत सिमी
IPS नवजोत सिमी बिहार कैडर की अधिकारी हैं। वो 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। सिमी अपने काम करने के तरीके को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं इसके साथ वो सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories