हिमानी, (2021)
साल 2021 में आगरा के गुरु गोविंद नगर की रहने वाली हिमानी ने शो जीता था। 15 साल की उम्र में एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। लेकिन इस कमजोरी को उन्होंने अपने सपनों के आड़े आने नहीं दिया। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने बीएड किया और फिर केंद्रीय विद्यालय में उनका चयन हो गया। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ वह दिव्यांग बच्चों के लिए वह अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाती हैं।