कौन बनेगा करोड़पति के शो में हर दिन हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने कोई न कोई कंटेस्टेंट बैठता है और अपनी जनरल नॉलेज की जानकारी के दम पर लाखों-करोड़ जीतता है। क्या आपको भी लगता है कि आप इस शो में जा सकते हैं तो इस सवाल का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें.. 

करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति का सीजन-14 (KBC 14) दिन पर दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा होस्ट इस क्विज शो में हर दिन हॉट सीट पर कोई न कोई कंटेस्टेंट आ रहे हैं और जरनल नॉलेज (General Knowledge) की दम पर लाखों-करोड़ो कमा कर जा रहे हैं। इनमें से कई कंटेस्टेंट ऐसे भी होते हैं जो लाखों के सवाल पर अटक जाते हैं और शो को क्विट करना ही बेहतर मानते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ लास्ट एपिसोड में हॉट सीट पर बैठी गुजरात की ऋचा पवार के साथ। पहले तो उन्होंने कई सवालों का सही और सटीक जवाब दिया लेकिन जब सवाल 12 लाख 50 हजार रुपए का उनके सामने आया तो वह उसका जवाब नहीं दे पाईं। यह सवाल रामायण से जुड़ा हुआ था। क्या आप इस सवाल का जवाब दे सकते हैं, आइए जानते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

6 लाख 40 हजार का सवाल
12 लाख 50 हजार के सवाल से पहले ऋचा पवार से 6 लाख 40 हजार रुपए का सवाल किया गया था, जिसे वह जीतकर आगे बढ़ीं. सवाल था..
सवाल- 2022 में अमेरिका के सर्वाच्च न्यायालय ने 'रो बनाम रेड' नाम के एक फैसले को पलट दिया है, जिसने किस चीज का अधिकार स्थापित किया था?
A. कैरी गन्स
B. ट्रांसजेंडर
C. फ्री स्पीच
D. अबॉर्शन

सही जवाब- D. अबॉर्शन

12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल
इस सवाल का सही जवाब देने के बाद ऋचा से 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल पूछा गया। यह सवाल रामायण से जुड़ा था, जिसका जवाब पवार नहीं दे पाईं और उन्होंने रिस्क न लेते हुए गेम को क्विट कर दिया। आइए जानते हैं क्या था सवाल...
सवाल- इनमें से क्या वाल्मीकी रामायण के एक कांड का नाम नहीं है?
A. सुंदर कांड
B. वनवास कांड
C. युद्ध कांड
D किष्किन्धा कांड

सही जवाब- B. वनवास कांड

इसे भी पढ़ें
KBC का वह सवाल जिसका सही जवाब देकर 1 करोड़ जीत सकता था कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं Answer

KBC में सबसे ज्यादा पैसा जीतने वाले 25 कंटेस्टेंट, कोई IPS-कोई बिजनेसमैन, किसी का खुद का NGO