Published : Jan 30, 2021, 12:13 PM ISTUpdated : Jan 30, 2021, 12:26 PM IST
करियर डेस्क. Mahatma Gandhi 73rd Death Anniversary: दोस्तों आज 30 जनवरी को हमारा देश शहीद दिवस (Martyrs Day 2021) के रूप में मनाया जाता है। ये दिन हम भारतीयों के लिए शोक का दिन होता है। इस दिन देश के राष्ट्रपिता (Father Of Nation) और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रमुख नेता महात्मा गांधी (Mahatama Gandhi) की हत्या कर दी गई थी। महात्मा गांधी को लोग उस समय प्यार से बापू कहते थे। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए गांधी जी ने देश को आजादी दिलायी। उनके सकारात्क विचारों ने दुनियाभर को प्रभावित किया। अंहिसा, सविनय अवज्ञा, अनशन और अंसांप्रदायकिता जैसे विचारों से गांधी ने अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर कर दिया। आज उनकी पुणतिथि पर हम छात्रों को राष्ट्रपित के अनुकरणीय और अनमोल विचार बता रहे हैं। महात्मा गांधी के अनमोल विचारों (Mahatma Gandhi Quotes in Hindi) को अपनाकर आप जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं-
महात्मा गांधी केवल देश के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवजाति के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
213
गांधी जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। गांधी ने अहिंसा का मार्ग अपनाया और देश में सांप्रदायिक भेदभाव और जातिवाद के लिए भी पुरजोर आवाज उठाई।
313
गांधी जी के ओजपूर्ण और सकारात्मक विचार इंसान में अलग सोच पैदा करने की क्षमता रखते हैं।
413
वे केवल एक नेता ही नहीं बल्कि एक निष्काम कर्मयोगी, तथा सच्चे अर्थों में युगपुरुष थे।
513
2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्में महात्मा गांधी ने अपने साधारण कामों से ही पूरी दुनिया में असाधारण ख्याति प्राप्ति की।
613
गांधीजी का मानना था कि आपका भविष्य इस बात पर निर्भर है कि आप आज क्या सोचते और करते हैं। लोग अकसर यही फैसले करने में गलतियां कर बैठते हैं। वो अपने कल के बारे में नहीं सोचते और सिर्फ 'आज' पर ही अपना समय, धन खर्च कर देते हैं। बापू कहा करते थे, अगर वर्तमान में फैसले सही होंगे तो भविष्य भी अच्छा होगा।
713
देश की आजादी में गांधी ने अग्रणी भूमिका निभाई उसके लिए पूरी दुनिया में मिसाल दी जाती है।
813
जरूरी है कि आप अपने लिए वित्तीय अनुशासन जरूर आपनाएं। कल के लिए बचत करें। उस बचत को सही जगह और सही मिश्रण के साथ निवेश भी करें।
913
महात्मा गांधी का जीवन उनके मजबूत चरित्र की पहचान है। उनका आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय, अटूट साहस और अदम्य धीरज उन्हें उनके लक्ष्य यानी आजादी तक लेकर गए। उन्होंने करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाया है।
1013
महात्मा गांधी ने संदेश दिया बार-बार असफलता मिलने पर भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। फेल होने पर हार न माने बल्कि दोगुनी ताकत से प्रयास करें।
1113
किसी भी काम को करने हो तो उसे प्रेम से करें। अगर उसे करने में मन नहीं हो तो कभी उसे ना करें।
1213
गांधीजी के जीवन से सीख मिलती है कि जिंदगी में रूटीन और शेड्यूल होना बहुत जरूरी है। समय के पाबंद रहें।
1313
अपने हर दिन को पूरा उपयोग करें आलस और कंफर्ट जोन में न गंवाएं। याद रखिए जो आप वर्तमान में कर रहे हैं ये आपके उज्जवल भविष्य की तैयारी ही है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi