पद्म अवॉर्ड से सम्मानित हस्तियों को नहीं मिलती हैं सुविधाएं, जानें कहां कर सकते हैं मेडल का प्रयोग

करियर डेस्क. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने सोमवार को 128 हस्तियों को पद्म सम्मान ( Padma Awards 2022) से सम्मानित किया। जिन 128 लोगों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है उसमें से कई ऐसे लोग हैं जो अभी तक गुमनाम थे और अलग-अलग क्षेत्रों में अपने काम में महारत हासिल किए हुए हैं। पद्म अवॉर्ड को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न होता है।  इस बार 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 हस्तियों को पद्मश्री से नवाजा गया है। आप सोच रहे होंगे इन सम्मानों को पाने वाले नागरिकों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं इस सम्मान से सम्मानित होने वालों को क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2022 5:05 AM IST

16
पद्म अवॉर्ड से सम्मानित हस्तियों को नहीं मिलती हैं सुविधाएं, जानें कहां कर सकते हैं मेडल का प्रयोग

कब हुई थी शुरुआत
देश में पद्म पुरस्कार देने की शुरुआत वर्ष 1954 में की गई थी। इन सम्मानों के लिए हर साल 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को नामों की घोषणा की जाती है। इस सम्मान कार्यक्रम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाता है। राष्ट्रपति के द्वारा यह सम्मान दिया जाता है। 

26

किन क्षेत्रों के लिए दिया जाता है सम्मान
यह सम्मान, कला, सामाजिक कार्य, साइंस, बिजनेस, मेडिकल, साहित्य, शिक्षा, सिविल सेवा और खेल जैसे क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली हस्तियों को दिया जाता है। 

36

कौन सी सुविधाएं मिलती हैं
इन सम्मानों में देश के राष्ट्रपति के साइन और मुहर लगी होती है। केवल मेडल के साथ एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस सम्मान के साथ किसी भी तरह का कोई नकद राशि नहीं दी जाती हैं। सम्मान पाने वाले को किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जाती है जैसे कि रेलवे में यात्रा या किसी भी तरह का भत्ता नहीं दिया जाता है। 

46

राजकीय समारोह में पहन सकते हैं
जिन हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है वो इस मेडल को किसी भी राजकीय समारोह में पहन सकते हैं। लेकिन इस सम्मान से सम्मानित नागिरक इसको अपनी पदवी में शामिल नहीं कर सकता है। मतलब अपने नाम के आगे इसे नहीं लिख सकता है।  

56

देश में मिलती है पहचान
इन सम्मान से सम्मानित नागरिकों को विशेष फायदा ये होता है कि यह सम्मान पाने के बाद उन्हें देशभर में पहचान मिलती है। उनके द्वारा किए गए कामों को लोग जान पाते हैं कि उन्होंने किस फील्ड में क्या योगदान दिया है।  

66

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos