Rajesh Khanna ने जिस कॉलेज से की थी पढ़ाई वहीं से पढ़ें हैं ये स्टार, कोई क्रिकेटर बना तो कोई एक्टर

Published : Dec 29, 2021, 03:46 PM IST

करियर डेस्क. हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को जैसा स्टारडम मिला, वैसा शायद किसी दूसरे स्टार को नसीब नहीं हुआ। राजेश खन्ना को हिन्दी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। राजेश खन्ना ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट सेबेस्टियन गोअन हाई स्कूल, मुंबई से और कॉलेज की पढ़ाई नौरोसजी वाडिया कॉलेज पुणे और केसी कॉलेज मुंबई से की थी। राजेश खन्ना की  फिल्मों के बारे में आपने बहुत सुना होना लेकिन क्या आप जानते हैं राजेश खन्ना ने जिस कॉलेज से पढ़ाई की है वहां से और कौन-कौन सी हस्तियों ने पढ़ाई की है। आइए जानते हैं कौन हैं वो लोग।   

PREV
15
Rajesh Khanna ने जिस कॉलेज से की थी पढ़ाई वहीं से पढ़ें हैं ये स्टार, कोई क्रिकेटर बना तो कोई एक्टर

रोमिला थापर
भारत की प्रमुख इतिहास कार रोमिला थापर ने उसी कॉलेज से पढ़ाई की है जहां से राजेश खन्ना ने की थी। रोमिला थापर ने पुणे के नौरोसजी  वाडिया कॉलेज से पढ़ाई की है। रोमिला थापर भारत के प्राचीन इतिहास की चर्चित प्रोफ़ेसर हैं। उन्होंने प्राचीन भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास पर व्यापक काम किया है।

25

चेतन चौहान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी चेतन चौहान ने भी नौरोसजी  वाडिया कॉलेज से पढ़ाई की थी। चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मुकाबले खेले थे। इसके अलावा चेतन चौहान ने सात एकदिवसीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। चेतन चौहान राजनीति में भी सक्रिय थे। उत्तरप्रदेश की योगी कैबिनेट में वो मंत्री भी थे।  

35

 बोमन ईरानी
राजेश खन्ना ने जिस नौरोसजी  वाडिया कॉलेज से पढ़ाई की थी। उसे कॉलेज से फिल्म एक्टर बोमई ईरानी ने भी पढ़ाई की थी। बोमन ईरानी इंडियन फिल्म जगत के बड़े नाम हें। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 

45

देवन वर्मा
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडिन देवन वर्मा ने भी नौरोसजी  वाडिया कॉलेज से पढ़ाई की थी।। वो पुराने दौर की फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन थे। उन्होंने कई सुपरहिट हिन्दी फिल्मों में काम किया था। 

55

कुलप्रीत यादव 
कुलप्रीत यादव ने भी नौरोसजी  वाडिया कॉलेज से पढ़ाई की थी। कुलदीप भारत के फेमस राइटर हैं। उन्होंने कई उपन्यास लिखे हैं।  कुलप्रीत का जन्म चेन्नई में हुआ था और उन्होंने पुणे के नौरोसजी वाडिया कॉलेज से विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 

 

इसे भी पढ़ें- Job Alert: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के कैंडिडेट्स के लिए सरकारी नौकरी, ESIC ने निकाली बंपर वैकेंसी

UGC NET: तीसरे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, कैंडिडेट्स ऐसे करें डाउनलोड

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories