Raksha Bandhan 2020 : भारत के अलावा दुनिया के इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है रक्षा बंधन का त्यौहार

करियर डेस्क. Raksha Bandhan 2020: अगस्त के पहले हफ्ते में ही भाई-बहन के असीम प्रेम और नोंकझोक का त्योहार रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2020) मनाया जाएगा। इस बार राखी का त्योहार 3 अगस्त 2020 (Raksha Bandhan on 3 August) को है। रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय परंपरा और संस्कृति के मुल स्वरुप वसुधैव कुटुंबकम को प्रदर्शित करता है। इस दिन बहनें,  भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। देश में इस दिन बहनों के लिए बस यात्रा भी मुफ्त होती है। बहनें भाइयों को राखी बांध प्यार जताती हैं औऱ बदले में उन्हें भाइयों से तोहफे भी मिलते हैं। पर हम आपको बता दें ये परंपरा और खुशी सिर्फ भारत का ही हिस्सा नहीं है। भारत समेत कई देशों में भाई बहन का त्यौहार राखी मनाया जाता है।

तो आइए जानते हैं कि दुनिया में किन देशों में रक्षा बंधन मनाया जाता है-

Asianet News Hindi | Published : Jul 30, 2020 6:08 AM IST

15
Raksha Bandhan 2020 : भारत के अलावा दुनिया के इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है रक्षा बंधन का त्यौहार

UK में होती है राखी की धूम
UK यानि यूनाइटेड किंगडम में राखी का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसकी एक वजह वहां पर रहने वाली भारतीय आबादी है। राखी का त्यौहार धर्म, देश और जाति से ऊपर माना जाता है। इसलिए हर साल राखी के दिन ब्रिटेन में अकेले रहने वाले लोग अपने दोस्तों को राखी बांधते हैं। इसके अलावा कई लड़कियां मुंहबोले भाईयों यानि भाई नहीं होने पर अन्य लड़कों को राखी बांधती हैं।

25

अमेरिका वाले भी सेलेब्रेट करते हैं भाई-बहन का त्योहार
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) उन देशों में शामिल है, जहां रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही हर्ष और खुशी के साथ मनाया जाता है। क्योंकि वहां भारी संख्या में भारतीय रहते हैं जिसकी वजह से भारतीय त्यौहार औऱ उनको मनाने का तरीका बहुत प्रसिद्ध है। यही नहीं, अगर आप अमेरिका में अपने भाई को राखी भेजना चाहते हैं, तो ऐसे में कई ऑनलाइन वेबसाइट हैं जो मुफ्त शिपिंग में विदेशों में राखी पहुंचाने का काम करती हैं।

35

पड़ोसी नेपाल में बड़ा त्योहार है रक्षाबंधन
नेपाल में भी राखी का त्यौहार हर साल मनाया जाता है। भारत के अलावा नेपाल दुनिया का एकमात्र हिन्दू देश है। इसलिए यहां प्राचीन काल से ही रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने की परंपरा है। नेपाल में रक्षाबंधन पर लोग सबसे पहले भगवान को राखी बांधकर दिन की शुरुआत करते हैं उसके बाद भारतीय परंपरा के अनुसार राखी का त्यौहार मनाते हैं। नेपाल में दशहरा के बाद भाई-दूज का त्योहार ही सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है।

45

ऑस्ट्रेलिया में भी होती है राखी की धूम
शायद आपको यकीन न हों रक्षाबंधन ब्रिटेन, अमेरिका के अलावा अस्ट्रेलिया में भी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसके पीछे अस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय परिवार अहम भूमिका निभाते हैं जो हर साल राखी के त्यौहार के अलावा अन्य भारतीय त्यौहारों को सामूहिक रुप से मनाते हैं।

55

सऊदी अरब में राखी का त्योहार
रक्षाबंधन का त्यौहार ब्रिटेन, अमेरिका, अस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि कई खाड़ी देशों यानि कुवैत, कतर, ओमान, सऊदी अरब में भी मनाया जाता है। क्योंकि बहुत सारे भारतीय नागरिक काम की तलाश में खाड़ी देशों में जाते हैं। ऐसे में इन देशों में भी भारतीय त्यौहारों को मनाने का चलन शुरु हो गया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos