Published : Jan 24, 2021, 11:25 AM ISTUpdated : Jan 24, 2021, 11:44 AM IST
करियर डेस्क IAS Interview Questions: दोस्तों, आपको मालूम होगा कि यूपीएससी परीक्षा ( UPSC Exam) देश की सबसे मुश्किल परीक्षा है और इसके इंटरव्यू में अच्छे से अच्छे लोग फेल हो जाते हैं। ऐसे बहुत कैंडिडेट्स होते हैं जो UPSC के प्री और मेन्स, दोनों एक्ज़ाम भी क्लियर कर के अंत में इंटरव्यू में फेल हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार इसके इंटरव्यू में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो सिलेबस में होते ही नहीं। कई बार तो इंटरव्यूवर केंडिडेट्स की हाजिर जवाबी और IQ को चेक करने के लिए ऐसे tricky सवाल कर लेते हैं, जिन्हें सुनकर पहली बार में किसी को भी गुस्सा आ जाएगा। वहीं कुछ सवालों के जवाब आसान होते हैं लेकिन उन्हें पहेली की तरह पूछा जाता है जिससे कैंडिडेट घबरा जाए। लेकिन दिमाग का सही इस्तेमाल करके लोग अफसर की कुर्सी हासिल कर पाते हैं। इसलिए हम आपके लिए आज सिविल सर्विस (UPSC Civil Service Exam) के बाद आईएएस-आईपीएस इंटरव्यू के कुछ पेंचीदा सवाल (IAS IPS Interview Questions) लेकर आए हैं-
जवाब: हवाई जहाज को ठंडा रखने के लिए उसको सफेद रंग से पोता जाता है धूप में वो हीट नहीं करेगा, गर्मी में बाकी रंग की तुलना में सफेद गर्म हवा को प्लेन को दूर रखेगा।
219
सवाल: एक आदमी अपनी कार में बैठा हुआ है और उसे वह दो दरवाजे दिखते है एक हरा और एक लाल वह सबसे पहले कौन सा दरवाजा खोलेगा?
जवाब: कार का दरवाजा, दरअसल इस सवाल को सुन आप लाल हरे दरवाजे में कन्फयूज हो सकते हैं लेकिन व्यक्ति कार में बैठा है तो बाहर आने के लिए सबसे पहले कार का दरवाजा खोलेगा।
319
सवाल. सिलबट्टा को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
जवाब. सिलबट्टा को अंग्रेजी में grinding stone कहते हैं। ये सवाल एक शहरी लड़के से UPSC मॉक इंटरव्यू में पूछा गया।
419
सवाल: 11 में कब 2 जोड़ने पर उत्तर 1 आता है?
जवाब: जब घड़ी में 11 बजते हैं तब 12-1 जोड़ने पर 1 बज जाता है।
519
सवाल: वह कौन सा जीव है जिसका दिल कार जितना बड़ा होता है?
जवाब: ह्वेल का, समुद्र में रहने वाले प्राणियों में व्हेल एक विशाल मछली है। इसके स्पर्म व्हेल, किलर व्हेल, पायलट व्हेल, बेलुगा व्हेल आदि प्रजातियां होती हैं। ब्लू व्हेल इनमें सर्वाधिक विशालकाय होती है। इसकी लंबाई 115 फुट और वजन 150 से 170 टन तक होता है।
619
सवाल. सर्च और रिसर्च में क्या अंतर है?
जवाब.सर्च का मतलब है कि आप उन सवालों के जवाब तलाश रहे हैं जो पहले से मौजूद हैं। वहीं रिसर्च का मतलब है किसी नए विषय पर खोज करना या निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए नई-नई सामग्री जमा करना।
719
सवाल: किस फल को पकने को में 2 साल लगते है?
जवाब: अनानास।
819
IAS इंटरव्यू सवाल. एक आदमी अक अंधेरे कमरे में बैठा है, कमरे में लालटेन, लाइट, मोबाइल कुछ भी नहीं है फिर भी वो पढ़ रहा है कैसे?
जवाब: कमरे में बैठा व्यक्ति दृष्टिहीन है और वो ब्रेल लिपी से पढ़ रहा है। यह लिपि अंधेरे में भी पढ़ी जा सकती है क्योंकि इसके लिए उंगलियों का इस्तेमाल किया जाता है।
919
सवाल: ऐसा कौन सा फूल है जिसका वजन 10 किलोग्राम तक होता है?
जवाब: रेफ्लीसिया फूल, ये मलेशिया एंव इंडोनेशिया में पाया जाने वाला, एक आश्चर्यजनक परजीवी पौधा है, जिसका फूल वनस्पति जगत के सभी पौंधों के फूलों से बड़ा लगभग 14 मीटर व्यास का होता और इसका वजन 1० किलोग्राम तक हो सकता है।
1019
सवाल. आपकी पत्नी का दूसरे शख्स के साथ अफेयर पता चले तो क्या करोगे?
जवाब: सर, मैं एडल्टरी के लिए धारा-497 में प्रावधान के तहत गैर पुरुष के ऊपर पत्नी के साथ संबंध बनाने के आरोप लगाकर केस करूंगा। इस धारा से उसके खिलाफ केस किया जा सकता है। साथ ही, पत्नी को समझाने की कोशिश भी करूंगा, ताकि हमारा रिश्ता फिर से संभल जाए।
1119
सवाल: विश्व की सबसे लंबी घास कौन सी है?
जवाब: बांस।
1219
सवाल. कौन सा जानवर भूखे होने पर कंकड़, पत्थर भी खा सकता है?
जवाब: शुतुररमुर्ग
1319
सवाल: Calculator को हिंदी में क्या होते है?
जवाब: कैलकुलेटर को हिंदी में गणक या परिकलक कहा जाता है। कैलकुलेटर का इस्तेमाल 17वीं सदी कैलकुलेटर शब्द के साथ ही होता आ रहा है। कोई इसका हिंदी नाम नहीं लेता।
1419
सवाल. मान लीजिए आप IAS अफसर हैं और सड़क पर जाते समय आपको कोई घूसा मार दे तो क्या करोगे?
जवाब: कैंडिडेट ने कहा, सबसे पहले मैं पता करूंगा कि उसने ऐसा क्यों किया क्या उसकी कोई रंजिश थी मुझसे या वो कोई अपराधी है जो हमला करने आया था या फरियादी जिसको मदद की जरूरत है सिस्टम का गुस्सा मुझपर निकाल रहा है। इसके बाद ही एक्शन लूंगा।
1519
सवाल: कौन सा जीव है जो जीभ से कान साफ कर लेता है?
जवाब: जिराफ ( Giraffe ) जिराफ ही एकमात्र ऐसा जीव है जो अपने कान को अपने जीभ से साफ कर लेता है। जिराफ का केवल जीभ और कान ही लंबा नहीं होता है बल्कि इसकी टांगे भी लंबी होती है। आपको बता दें कि दुनिया का सबसे लंबा जानवर जिराफ है।
1619
IAS इंटरव्यू सवाल, ट्रेन में कितने गियर होते हैं?
जवाब: 32 गियर
1719
सवाल: कौन सी ऐसी खाने की चीज है जो हजारों साल तक खराब ही नहीं होती?
जवाब: शहद, मधुमक्खियां शहद देती हैं और ये कई सालों तक खराब नहीं होता इसे हजारों साल तक स्टोर करके रखा जा सकता है और खाया जा सकता है। इसमें कोई स्मैल नहीं आती। गांव में तो शहद जितना पुराना हो उतना ही शुद्धा और गुणकारी माना जाता है।
1819
सवाल. क्या यूरोप में रहने वाली महिला को भारत में दफनाया जा सकता है?
जवाब: कैंडिडेट ने जवाब दिया किसी भी जीवित महिला को कहीं नहीं दफनाया जा सकता। दरअसल ये एक ट्रिकी सवाल है जो दिमाग घुमा देने वाला है। कैंडिडेट ने समझा कि इसमें किसी भी मृत को दफनाने की बात नहीं कही जा रही है। लोग इस सवाल को सुन नियम कानून के बारे में सोचने लग जाते हैं। कॉमन सेंस चेक करने के लिए ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा।
1919
सवाल: 1 केले को बिना काटे-तोड़े 3 लोगों में कैसे बांटोगे?
जवाब: बनाना शेक बनाकर, ये एक ट्रिकी सवाल है जिसका जवाब कैंडिडेट ने ऐसा दिया कि लोग हंस पड़े उसने दिमाग लगाकर बोला कि बनाना शेक बनाकर एक केला तीन लोगों में बराबर बंट जाएगा।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi