IAS इंटरव्यू के 5 ट्रिकी सवाल: एक बार बच्चे को जन्म देकर मर जाता है यह जीव, बताएं नाम?

Published : Oct 17, 2022, 02:09 PM IST

करियर डेस्क : देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी (UPSC) पास करने के बाद IAS-IPS बनते हैं। हर युवा का सपना डीएम और एसपी बनने का होता है। इसके लिए हर साल होने वाली सिविल सर्विस परीक्षा (Civil Services Exam) में लाखों कैंडिडेट्स शामिल होते हैं। उनमें से कुछ प्री-मेंस एग्जाम क्वालिफाई कर इंटरव्यू राउंड तक पहुंचते हैं। इंटरव्यू सबसे कठिन राउंड में से एक होता है। इसमें कई बार पैनल के मेंबर कुछ ट्रिकी और सब्जेक्ट से हटकर सवाल पूछ लेते हैं। ये सवाल उतने कठिन नहीं होते लेकिन दिमाग को जरूर हिला देते हैं। अगर आप भी यूपीएससी तैयारी कर रहे हैं तो इंटरव्यू में पूछे जाने वाले इन 5 सवालों को जरूर ट्राई करें...

PREV
15
IAS इंटरव्यू के 5 ट्रिकी सवाल: एक बार बच्चे को जन्म देकर मर जाता है यह जीव, बताएं नाम?

सवाल- हम सबके पास एक ही दिमाग होता है लेकिन एक जीव ऐसा भी है, जिसके पास 32 दिमाग होता है, उसका नाम बता सकते हैं क्या?
जवाब- हर किसी को एक ही दिमाग होता है, जिसका उपयोग वह सोचने-विचारने में लगाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि 32 दिमाग किसके पास होता है। आपने कभी जोंक देखा है या इसके बारें में सुना है। जोंक ही एक ऐसा जीव है, जिसके पास 32 दिमाग होता है।
 

25

सवाल- दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां कोई न्यूज चैनल ही नहीं है, क्या आप नाम बता सकते हैं?
जवाब- भारत समेत कई देशों में न्यूज चैनलों की भरमार है लेकिन अब भी दुनिया का एक ऐसा देश है, जहां एक भी न्यूज चैनल नहीं है। अगर आप इसका आंसर नहीं जानते तो हम बता दे रहे हैं। ग्रीक एक ऐसा देश है, जहां एक भी न्यूज चैनल नहीं है। 

35

सवाल- अच्छा ये बताइए दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जिसके नोट पर भगवान गणेश जी की फोटो है?
जवाब- अब आपको लग रहा होगा कि भारत के अलावा कहां ऐसा हो सकता है लेकिन भारत के नोट पर तो ऐसा है नहीं। हम आपको बता दे रहे हैं, इंडोनेशिया एक ऐसा देश है, जहां भगवान गणेश को शिक्षा, विज्ञान और कला का देवता के तौर पर माना जाता है। वहां, के 20 हजार के नोट पर गणेश जी की फोटो छपी है। 
 

45

सवाल- क्या आप बता सकते हैं उस जीव का नाम, जो एक बार बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर जाता है?
जवाब- दिमाग चलाइए, जवाब नहीं मिल रहा। चलिए हम बता देते हैं बिच्छू एक ऐसा जीव है, जो बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर जाता है। 
 

55

सवाल- अच्छा ये बताइए, एक पक्षी ऐसा भी है, जिसके जीभ पर भी दांत होते हैं?
जवाब- अब दिमाग चकराया न। जी, हां एक पक्षी ऐसा भी है, जिसके जीभ पर दांत होता है। उस पक्षी का नाम गीज हंस है।

इसे भी पढ़ें
क्या दांत देखकर बता सकते हैं घोड़ा है या घोड़ी? IAS इंटरव्यू का होश उड़ाने वाला सवाल

किस पेड़ के पास जाते ही हो जाती है मौत? दिमाग में उथल-पुथल मचा देते हैं UPSC इंटरव्यू के सवाल


 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories