करियर डेस्क. दोस्तों, हम आईएएस इंटरव्यू (IAS interview) में पूछे जाने वाले कुछ ऐसे प्रश्नों के जवाब लेकर आए हैं जो कि ट्रिकी होने के साथ-साथ मजेदार भी है। ये ट्रिकी सवाल ज्यादातर इंटरव्यू में आपके दिमाग की जांच के लिए पूछे जाते हैं। देश में हर साल लाखों बच्चे यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करते हैं। तो लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू की तैयारी करते रहें। यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा के साथ इंटरव्यू भी काफी टफ होता है। सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) का टेस्ट जितना टफ होता है उतना ही रोचक भी होताा है। इंटरव्यू में कैंडिडेट्स के सामने ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनका जवाब देना बहुत मुश्किल होता है। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं।
सवाल- दुनिया का सबसे बड़ा सुख कौन सा है
जवाब- इसे लेकर भी दुनिया में मतभेद है। लेकिन कबीर के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा सुख है संतों के साथ मिलन। संतों का अर्थ है ज्ञानी व्यक्ति के साथ बिताए कुछ पल जिंदगी का सबसे बड़ा सुख है।
सवाल- ऐसी कौन सी चीज है जो तुम्हारे लिए हैं पर प्रयोग दूसरे करते हैं?
जवाब- व्यक्ति का नाम। नाम रखा व्यक्ति का जाता है लेकिन उसका सबसे ज्यादा प्रयोग दूसरे करते हैं।
सवाल- दुनिया में सबसे बड़ा दुख क्या है?
जवाब- दुनिया का सबसे बड़ा दुख क्या है इसे लेकर दुनिया उलझी हुई है। क्योंकि हर आदमी का दुख उसकी नजर में सबसे बड़ा है। इसलिए किसी दुख को ये नहीं कहा जाता है कि सबसे बड़ा कौन सा है।
सवाल- सभ्य समाज को ट्राइबल समुदाय से क्या सीखना चाहिए?
जवाब- प्रकृति पूजा, अपनी संस्कृति की विविधता, लैंगिक समानता का पक्ष, पारंपरिक आयुर्वेद और हम कितने भी आधुनिक क्यों ना हो जाएं हमें अपनी जमीन नहीं छोड़नी चाहिए।
सवाल- मंदोदरी कहां कि रहने वाली है?
जवाब- कैंडिडेट्स ने कहा कि इसे लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं लेकिन मध्यप्रदेश के मंदसौर में रावण की पूजा की जाती है और ऐसा कहा जाता है कि मंदोदरी यहीं की लड़की है।
सवाल- बुद्ध ने किस कारण से संघ में स्त्रियों को जगह नहीं दी।
जवाब- बुद्ध इस बात को जानते थे कि अगर बौद्ध संघ में स्त्रियां आ गई हैं धर्म के प्रचार में अनुयायी भटक सकते हैं। बुद्ध का फॉर्मूला था कि अगर धर्म में महिलाओं को अनुमति मिल गई तो उस धर्म का जीवन कम हो जाएगा।