करियर डेस्क. दोस्तों इंटरव्यू का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में कई तरह के सवाल आते हैं। इंटरव्यू लेने वाले अधिकारी क्या सवाल पूछ सकते हैं से लेकर कैसे-कैसे सवाल हो सकते हैं। ये हर कैंडिडेट्स के साथ होता है लेकिन जब बात UPSC इंटरव्यू (Upsc Interview) की हो तो बात ही कुछ अलग होती है। देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) का टेस्ट जितना टफ होता है उतना ही रोचक भी होताा है। इंटरव्यू में कैंडिडेट्स के सामने ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनका जवाब देना बहुत मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में कैंडिडेट्स अपनी सूझ-बूझ के साथ स्थिति को मांपते हुए सवालों के सही जवाब देता है उसे ही जॉब मिलती है। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं।
सवाल- ऐसी क्या बात है कि मैं वाराणसी घूमने जाऊं?
जवाब- इसके कई कारण है पहला ये देश की कल्चर कैपिटल है, दूसरा इसे गलियों का शहर कहा जाता है। यहां के गंगाघाट का मनमोहक दृश्य आपको अपनी ओर खींच लेगा।
सवाल- इंडियन ऐसे गेम क्यों खेलते हैं जो ओलंपिक में नहीं है?
जवाब- ओलंपिक में कौन से खेल को शामिल करना है और कौन सा नहीं ये हम तय नहीं कर सकते हैं। हमारा फोकस उन खेलों में ज्यादातर इसलिए क्योंकि हमारे यहां सोसायटी में स्पोर्ट्स को कम प्रमोट किया जाता है। इसलिए लोग अपने रीजन में लोकप्रिय खेल खेलते हैं। अब क्रिकेट के प्रति लोगों को झुकाव अधिक है।
सवाल- अगर एक व्यक्ति के पास हिन्दी की अच्छी जानकारी है, दूसरे के पास हिन्दी इंग्लिश दोनों आती हैं आप किसे सिलेक्ट करेंगे?
जवाब- मैं भाषा के आधार पर सिलेक्शन नहीं करूंगा। जिस पोस्ट के लिए भर्ती हो रही है उसकी क्राइटेरिया में जो परफेक्ट होगा उसका ही सिलेक्शन करूंगा।
सवाल- अगर गांधी नहीं होते तो हमें 1947 में आजादी मिलती या नहीं?
जवाब- कैंडिडेट्स ने कहा- मुझे लगता है अगर गांधी नहीं होते तो आजादी के लिए हमें और इंतजार करना पड़ सकता था। क्योंकि गांधी ने जिस तरह से आंदोलनों के सहारे आजादी को लोगों से जोड़ा वो उनके बिना संभव नहीं थी।
सवाल- क्या भारत के हर नागरिक को सेना में कुछ सालों के लिए काम करना अनिवार्य कर देना चाहिए?
जवाब- हम पाकिस्तान और चीन के साथ आए दिन किसी ना किसी मसले को लेकर आमने-सामने रहते हैं ऐसे में मुझे लगता है कि इजरायल की तरह हमें भी ये अनिवार्य कर देना चाहिए।
सवाल- भारतीय नौ सेना के जहाजों में INS क्यों लिखा जाता है?
जवाब- कैंडिडेट्स ने सॉलिड जबाव देते हुए कहा- INS का मतलब होता है इंडियन नेवल शिप (Indian Naval Ship) इस कारण से हर जहाज में INS लिखा जाता है।
सवाल- आप जिस जिले के DSP हैं वहां कि महिलाएं आकर किसी अपराधी को गोली मारने को कहे तो क्या करेंगे?
जवाब- मैं किसी भी कंडिशन में लॉ को फॉलो करूंगा। मैं भीड़ को समझाने की कोशिश करूंगा कि उसके बाद गिरफ्तार आरोपी को 2 घंटे के अंदर कोर्ट में पेश करूंगा। उसके लिए सजा का फैसला कोर्ट करेगी।
सवाल- आपकी जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी का लम्हा क्या था?
जवाब- महिला कैंडिडेट्स ने कहा- मेरी मां हर पल मेरे लिए जिंदगी की खुशी का सबसे बड़ा लम्हा है उसके बाद अगर कोई बात आती है तो मेरी IAS का प्रीलिम्स में पास होना और IIT में एडमिशन मिलना है।