Published : Jan 13, 2021, 12:56 PM ISTUpdated : Jan 13, 2021, 01:36 PM IST
करियर डेस्क. IAS Interview questions in hindi: कोविड महामारी के चलते संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा देरी के कारण जनवरी में चल रही हैं। इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को UPSC पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होना होगा। इसके बाद ही मेरिट लिस्ट में नंबर आने पर कैंडिडेट्स विभिनन्न विभाग में IAS/IPS/IRAS अफसर बन पाते हैं। दोस्तों यूपीएससी की परीक्षा की तरह इसका इंटरव्यू भी काफी दिलचस्प और मुश्किल कहा जाता है। इसमें कैंडिडेट की सोच, तर्कशक्ति और क्षमता को परखा जाता है। अधिकारी कैंडिडेट्स की सूझबूझ परखने सिचुएशन बेस्ड सवाल पूछते हैं। इनके सही जवाब देकर कैंडिडेट्स इंटरव्यू क्लिकर कर जाते हैं। आज हम आपको आईएएस इंटरव्यू के कुछ खतरनाक सवाल बता रहे हैं। ये सवाल किसी भी इंसान के रोचक जानकारी का पैकेज हैं-
जवाब: नाखून का ज्यादातर हिस्सा केराटिन नाम के पदार्थ से बना होता है यह सींग जैसा पदार्थ है जो सख्त और मृत प्रोटीन से बना होता है।
212
सवाल. कौन सी चीज है जो गर्म करने पर जम जाती है?
जवाब. अंडा
312
सवाल. एक आधार कार्ड पर एक व्यक्ति कितने सिम खरीद सकता है?
जवाब: ट्राई (TRAI) के मुताबिक पहले कोई शख्स एक आधार कार्ड पर आप 9 सिम खरीद सकते थे लेकिन अब इनकी संख्या 18 कर दी गई है।
412
IAS इंटरव्यू सवाल. अगर आप DM हैं और आपको खबर मिले कि दो ट्रेन आपस में भिड़ गईं तो आप क्या करेंगे?
जवाब: सबसे पहले पता लगाएंगे कि कौन सी गाड़ी में टक्कर हुई है मालगाड़ी या सवारी गाड़ी उसके बाद एक्शन लिया जाएगा।
512
सवाल. 80 में से आठ कितनी बार घटा सकते हैं?
जवाब: एक बार, क्योकि दूसरी बार तो 72 में से 8 घटाने होंगे!
612
सवाल. अगर 5 सेकेंड के लिए धरती से ऑक्सीजन चली जाए तो क्या होगा?
जवाब: हमारे पैरों तले से जमीन खिंसक कर 10-15 किलोमीटर नीचे चली जाएगी। धातुओं के सिरे बिना वेल्डिंग के अपने आप जुड़ जाएंगे। धरती बहुत ज्यादा ठंडी हो जाएगी। हर जीवित कोशिका फूलकर फट जाएगी। जिससे जीव-जंतु मर जाएंगे।
712
सवाल. साइकिल का अविष्कार किसने किया था?
जवाब. साइकिल का अविष्कार आज से 200 साल पहले सन 1818 में जर्मनी में हुआ था। साइकिल की रचना कॉर्ल वॉन ड्राइस के फॉरेस्ट ओफिसर ने की थी।
हल्की और दुपहिया होने के कारण भारी, चौड़ी और चारपहिया रेलपटरी निरिक्षण और रखरखाव गाड़ी तुलना में चलाना/दौड़ाना आसान था और रेलगाड़ी आने पर रेल पटरी से उठाकर दूर रखना तो उससे भी आसान था। उस के बाद सायकिल/सायकिल का क्रमिक विकास होते होते 19वी शताब्दी में सुरक्षित सायकिल (Safety Bicycle) अस्तित्व में आयी जिसे आज दुनिया भर में सभी उम्र के लोग चलाते हैं।
812
सवाल. अगर तुम्हारे मामा की बहन नहीं है तो क्या है?
जवाब: मां है।
912
सवाल. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस जानवर के लिए प्रसिद्ध है?
जवाब. एक सींग वाले गैंडे के लिए।
1012
सवाल. राम ने एक फोटो देख कहा, उसकी मां मेरे पिता के पुत्र की पत्नी है? मेरी कोई भाई-बहन नहीं है, राम किसकी फोटो देख रहा है?
जवाब. उसकी मां मेरे पिता के पुत्र यानि मैं की पत्नी यानि मेरी पत्नी है, राम अपने बेटा या बेटी की फोटो देख रहा है।
1112
सवाल. कौन सा बैग भीगने पर ही काम आता है?
जवाब. Tea Bag
1212
सवाल. अगर पृथ्वी पर हवा न हो तो क्या होगा?
जवाब. हवा में 78 % नाइट्रोजन और 21 % ऑक्सीजन होती है। नाइट्रोजन गैस वस्तुओं को तेजी से जलने से बचाती हैं। बिना नाइट्रोजन के पेड़ पौधें नष्ट हो जाएंगे और मनुष्य का भी जिंदा रहना नामुमकिन ही होगा।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi