Upsc Interview Tricky Questions: शाहजहां ने सफेद ताजमहल ही क्यों बनाया? जानें क्या था कैंडिडेट का जवाब

करियर डेस्क. UPSC की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स इंटरव्यू  (Interview) के लिए भी कड़ी तैयारी करते हैं। हालांकि इंटरव्यू लेने वाले अधिकारी क्या पूछ लेंगे ये कोई नहीं जानता है। UPSC इंटरव्यू के सवाल कोर्स के बाहर के होते हैं ये कभी जरनल नॉलेज  (general knowledge) पर आधारित होते हैं तो कभी कैंडिडेट्स का कॉमन सेंस परखने के लिए कुछ ट्रिकी सवाल होते हैं। बात सिर्फ UPSC एग्जाम की ही नहीं है किसी भी सरकारी जॉब (Government Job) को पाने के लिए इंटरव्यू निकलना जरूरी होता है। लेकिन सिविल सेवा परीक्षा (civil services exam) में पूछे गए सवाल काफी चर्चा में रहते हैं।  यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले  कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं। तो आइए जानते हैं इंटरव्यू  में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवालों के बारे में।  

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2021 2:20 AM IST

17
Upsc Interview Tricky Questions: शाहजहां ने सफेद ताजमहल ही क्यों बनाया? जानें क्या था कैंडिडेट का जवाब

सवाल- कल्पना कीजिए कि आप एक जहाज में हैं और वह जहाज डूब रहा है तो आप कैसे बचेंगे?
जवाब-
कैंडिडेट्स ने कहा- कल्पना करना बंद कर दीजिए और आप बच जाएंगे। 

27

सवाल- क्या कोई आदमी कानूनी तौर पर अपनी विधवा की बहन से शादी कर सकता है?
जवाब-
नहीं कर सकता है क्योंकि वह मर चुका है अगर जिंदा होता तो उसकी पत्नी विधवा ही क्यों होती।

37

सवाल- अमेरिका में एक बच्चे का जन्म हुआ तो आप बताइए उस बच्चे के दातों का रंग क्या होगा?
जवाब-
कैंडिडेट्स ने कहा- कभी पैदा हुए बच्चे के दांत नहीं होते हैं।  
 

47

सवाल- किस विटामिन को सुंदरता का विटामिन कहा जाता है?
जवाब-
विटामिन E को सुंदरता का विटामिन भी कहा जाता है।

57

सवाल- शाहजहां ने सफेद ताजमहल ही क्यों बनाया?
जवाब-
सफेद एक आकर्षक का रंग है। बहुत से एसिड का प्रभाव मकराना के मार्बल में असर नहीं करता है। शाहजहां ने सफेद कलर की चुना ये उनका फैसला हो सकता है। लेकिन मकराना का मार्बल अन्य जगह के मार्बल से बेहतर माना जाता है। 

67

सवाल- जीवन क्या है?
जवाब-
अपने कर्तव्य का पालन करना, किए गए काम से संतुष्ट होना भी जीवन है। जिस काम को करने में आपको आनंद मिलता है वही जीवन है।  

77

सवाल- जीएसटी में इस समय क्या कमियां हैं, क्या सुधार का सुझाव देंगी?
जवाब-
जीएसटी में मल्टीपल रेट अभी भी हैं, ऐसा कहा गया था कि वन नेशन वन टैक्स है। लेकिन अभी भी हमारे पास टैक्स के पांच स्लैब हैं। अभी पूरी तरह से एकीकृत नहीं है। दूसरी चीज हमारे अभी भी कुछ प्रोडक्ट हैं, जैसे- अल्कोहल और पेट्रोलियम के प्रोडक्ट, जिसके मूल्य काफी बदलते रहते हैं और उनके मूल्यों में समस्या आती है। यह अभी भी जीएसटी से बाहर हैं। यह सब चीजें हम जीएसटी में ले आएं तो बहुत बेहतर होगा।

इसे भी पढ़ें- Upsc Interview Tricky Questions: किस जानवर के दूध से कभी दही नहीं जमता है? जानें जवाब

Upsc Interview Tricky Questions: तोते इंसानों की तरह कैसे बोल पाते हैं? जानें जवाब

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos